यह 5 स्मार्टफोन हैं 3 महीने में सबसे ज़्यादा बिकने वाले फोंस
By
Aafreen Chaudhary |
Updated on 21-Aug-2017
HIGHLIGHTS
इस लिस्ट में सैमसंग, एप्पल तथा श्याओमी के फोंस शामिल हैं.
रिसर्च कंपनी Strategy Analytics ने एक क्वार्टली रिपोर्ट जारी की है, जिसमे बताया गया है कि (अप्रैल,मई और जून) तीन महीनों में 5 स्मार्टफोन दुनिया में सबसे ज़्यादा बिके हैं. इस लिस्ट में सैमसंग, एप्पल तथा श्याओमी के फोंस शामिल हैं.
Survey✅ Thank you for completing the survey!
- iPhone 7 इन तीन महीनों में पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाले फोंस में से एक है. iPhone 7 के 1 करोड़ 69 लाख यूनिट्स बिके हैं.
- Xiaomi Redmi 4A के 55 लाख हैंडसेट्स बिके हैं.
- Samsung Galaxy S8 स्मार्टफोन भी इस लिस्ट में शामिल है, सैमसंग ने अपने इस हैंडसेट के 1 करोड़ 20 लाख यूनिट्स बेचे हैं.
- iPhone 7 Plus भी iPhone 7 के साथ इस लिस्ट में शामिल है, पूरी दुनिया में इन तीन महीनों में iPhone 7 Plus के 1 करोड़ 51 लाख डिवाइसेज़ बिके हैं.
- Samsung Galaxy S8+ स्मार्टफोन की बात की जाए तो कंपनी ने Samsung Galaxy S8+ के 90 लाख डिवाइसेज़ बेचे हैं.
Enjoying writing since 2017... View Full Profile