सुपर मारियो गेम एन्ड्राइड में पर आने के लिए आपको थोड़ा इंतजाक करना पड़ेगा, लेकिन फिर भी जल्द से जल्द इसे एन्ड्राइड पर लाने के लिए कंपनी की तरफ से कोशिश जारी है.
आईफोन 7 लाँच करने के साथ , एप्पल ने iOS यूजर्स के लिए Ninendo ने मारियो गेम्स भी लाँच किया, जिसकी वजह से अब आप iOS पर नया सुपर मारियो गेम खेल सकते है. लेकिन इसके लाँच के वक्त ये गेम एन्ड्राइड यूजर्स के लिए कब शुरु किया जाएगा, इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई हैै. Kotaku के रिपोर्ट नुसार, ये गेम एन्ड्राइड पर आएगा, लेकिन उसके लिए हमें थोड़ी प्रतिक्षा करनी पड़ेगी.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
ये गेम फिलहाल बहूत चल रहा है, इस गेम के निर्माता Shigeru Miyamoto ने कहा है की, इसकी कीमत तय की गई है. (जो कुछ देर बाद बताई जाएगी) औऱ 2016 के छुट्टियों के सीजन से पहले इसे उपलब्ध किया जाएगा. लेकिन इसके अधिकृत वेबसाइट पर ऐसा बताया गया है की, सुपर मारियो फ्री डाउनलोड कर सकते है और उसका कुछ कॉंटेंट भी फ्री मिलेगा. उसके अधिकतम कॉन्टेंट के लिए हमें उसे खरीदना पड़ेगा. गेम के कुछ नया कॉन्टेंट दिसंबर में लाँच किया जाएगा.