Digit.in

सिर्फ सस्पेंस थ्रिलर नहीं, दिमागी खेल का मास्टरपीस हैं ये फिल्में.. दूसरी वाली में चक्करघिन्नी जैसे घूमे पुलिस वाले

सिर्फ सस्पेंस थ्रिलर नहीं, दिमागी खेल का मास्टरपीस हैं ये फिल्में.. दूसरी वाली में चक्करघिन्नी जैसे घूमे पुलिस वाले

अगर आप Crime Thriller और Suspense Movies के दीवाने हैं, तो इस बार आपका वीकेंड बेहद रोमांचक होने वाला है। JioHotstar पर ऐसी कई शानदार फिल्में मौजूद हैं जो हर बार देखने पर नया अनुभव देती हैं। इन फिल्मों में थ्रिल, मिस्ट्री और इमोशन का ऐसा कमाल का संगम है कि हर एक सीन इतना इन्टेन्स हैं कि आपको अपनी सीट से उठने का मौका ही नहीं देगा। अगर Drishyam, Vikram Vedha या Talaash जैसी कहानियों ने आपका दिल जीता है, तो ये लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है।

कहाँ देखें: JioHotstar

साउथ की ब्लॉकबस्टर Vikram Vedha में आर. माधवन और विजय सेतुपति के बीच का मनोवैज्ञानिक खेल दर्शकों को बेहद ज्यादा रोमांच से भर रहा है। फिल्म का हर सीन सस्पेंस से भरा है, कभी लगता है पुलिस सही है, कभी लगता है विलेन में भी कोई सच्चाई है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यही है कि यह सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं, बल्कि इंसान की अच्छाई-बुराई के बीच के संघर्ष की गहरी दास्ताँ है।

कहाँ देखें: JioHotstar

अजय देवगन और तब्बू की यह क्लासिक थ्रिलर हर सीन में दर्शक का दिमाग दौड़ा देती है। विजय सालगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए ऐसी चालें चलता है कि पुलिस तक हैरान रह जाती है। Drishyam का सस्पेंस, इमोशन और दिमाग के इस्तेमाल का कॉम्बिनेशन इसे हर थ्रिलर लवर की ‘मस्ट-वॉच’ लिस्ट में शामिल करता है।

कहाँ देखें: JioHotstar

मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी Talvar नोएडा डबल मर्डर केस से प्रेरित फिल्म है। इरफान खान ने इसमें एक CBI अफसर का दमदार किरदार निभाया है जो सच्चाई तक पहुंचने के लिए हर एंगल से केस की तह में जाता है। फिल्म का रियलिस्टिक अप्रोच और बेहतरीन स्क्रीनप्ले इसे बाकी थ्रिलर्स से अलग बनाता है।

कहाँ देखें: JioHotstar

मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म में एक सस्पेंडेड पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं, जो एक रहस्यमयी केस की गुत्थी सुलझाने में जुटा है। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी, सस्पेंसफुल बैकग्राउंड और अनएक्सपेक्टेड क्लाइमैक्स इसे थ्रिलर लवर्स के लिए ट्रीट बना देता है।

Project Z

कहाँ देखें: JioHotstar

तेलुगु हिट PSV Garuda Vega का हिंदी डब वर्ज़न Project Z एक ऐसी फिल्म है जिसमें हर फ्रेम में स्पीड और थ्रिल है। कहानी एक ईमानदार पुलिस अफसर की है जो साइबर क्राइम और राजनीतिक साजिशों के बीच फंसा है। मिशन इम्पॉसिबल जैसी फील देने वाली यह फिल्म आपको अंत तक बांधे रखेगी।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile