‘गुल्लक’ वाले ‘मिश्रा जी' की फैमिली को पछाड़ने आ रही ‘हांडा फैमिली’.. कब और कहाँ देखने मिलेगी Greater Kalesh, सम्पूर्ण डिटेल्स
त्योहारों का मौसम आते ही हर भारतीय घर में रौनक, हंसी-मजाक और थोड़ी बहुत तकरार का माहौल बन ही जाता है। यही असली पारिवारिक “कलेश” है और Netflix इस बार इसी हकीकत को हंसी और इमोशन के साथ पर्दे पर उतारने जा रहा है अपनी नई फैमिली कॉमेडी ‘Greater Kalesh’ के साथ। आप भी इसे देखना न भूलें।
17 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ हो रही यह वेब फिल्म दर्शकों को एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाने वाली है जो साथ मिलकर त्योहार मनाता है, इस कहानी में दर्शकों को एक दूसरे से भीड़ने वाला एक परिवार देखने को मिलने वाला है, जो खासतौर पर हर कलेश के साथ भी एक दूसरे के साथ ही रहता है। यह एक भारतीय परिवार की सबसे बड़ी खासियत भी है।
यह Netflix का Diwali Special Original है, जिसे Aditya Chandiok ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी Ritu Mago ने लिखी है। इस सीरीज़ को TTT (Terribly Tiny Tales) Productions ने बनाया है।
Greater Kalesh की कहानी क्या कहने वाली है?
Greater Kalesh का नाम ही बताता है कि इसमें दिखाया जाने वाला “कलेश” कोई नकारात्मक झगड़ा नहीं, बल्कि एक प्यारा पारिवारिक हंगामा है। कहानी Handa Family के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिवाली की तैयारी में जुटे हैं।
मुख्य किरदार के तौर पर Twinkle Handa के रूप में Ahsaas Channa नजर आने वाली हैं जो इस बार अपनी एक्टिंग से पूरे घर की लाइट बनने जा रही हैं। ट्विंकल वह लड़की है जो हर चीज़ को परफेक्ट करना चाहती है, लेकिन परिवार की अपनी-अपनी राय और तकरारें उसे कई मजेदार मुश्किलों में डाल देती हैं।
Greater Kalesh की स्टारकास्ट और मेकर्स
मुख्य भूमिका: Ahsaas Channa as Twinkle Handa
निर्देशक: Aditya Chandiok
लेखक: Ritu Mago
प्रोडक्शन हाउस: TTT Productions
निर्माता: Vijay Subramaniam, Anuj Gosalia और Sharanya Rajgopal
Greater Kalesh की रिलीज़ डेट और प्लेटफॉर्म डिटेल्स
रिलीज़ डेट: 17 अक्टूबर 2025
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Netflix
यह शो दिवाली वीकेंड पर रिलीज़ होगी, ताकि दर्शक अपने परिवार के साथ बैठकर इसे एन्जॉय कर सकें।
क्यों देखें Greater Kalesh?
त्योहारों का मूड परफेक्ट सेट करती है यह फिल्म, शायद इस कारण आपको इसे देखना चाहिए।
इसे रिलेटेबल कंटेंट के तौर पर भी देखा जा सकता है, क्योंकि यह Gullak के जैसे ही आपको आपके परिवार की चोटी मोटी नोंक-झोंक याद दिलाने वाली है।
कॉमिक टाइमिंग और इमोशनल बैलेंस का बेहतरीन मिश्रण भी इसे कहा जा सकता है, इसके बारे में चर्चा यदि को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है।