मास्टरपीस है इन फिल्मों की कहानी.. चकरघिन्नी जैसे घूम जाएगा दिमाग, क्लाइमैक्स कर डालेगा हैरान

अगर आप बॉलीवुड की ऐसी फिल्मों की तलाश में हैं जो भले ही ज्यादा चर्चाओं में न रहीं हों, लेकिन अपनी कहानी, अभिनय और निर्देशन से दर्शकों के दिल में गहरी छाप छोड़ गईं तो यह लिस्ट आपके लिए है। ये वो फिल्में हैं जिन्हें देखने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर इतनी बेहतरीन कहानियां छुपी कैसे रह गईं! आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में विस्तार से और कहाँ आप इन्हें देख सकते हैं
मसान (Masaan)
IMDb Rating: 8.1
कहाँ देखें: Amazon Prime Video / JioHotstar
नीरज घोष्वान की ‘मसान’ वाराणसी की पवित्र नगरी में जीवन, मृत्यु और मोक्ष की अनोखी कहानी पेश करती है। फिल्म में दो अलग-अलग कहानियां समानांतर चलती हैं, जो अंततः दर्शक को भावनात्मक रूप से जोड़ देती हैं। ऋचा चड्डा और विक्की कौशल की परफॉरमेंस इस फिल्म को और गहराई देती है। अगर आप एक भावनात्मक और अर्थपूर्ण कहानी देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म मिस न करें।
द लंचबॉक्स (The Lunchbox)
IMDb Rating: 7.8
कहाँ देखें: Netflix / Amazon Prime Video / JioHotstar
रितेश बत्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक अलग ही युग की भावनाओं को छूती है। जहाँ एक गलत पते पर पहुँचा लंचबॉक्स दो अजनबियों के बीच एक प्यारा रिश्ता बना देता है। इरफान खान और निमरत कौर ने इस कहानी में जो जादू रचा है, वह आज भी दर्शकों के दिलों में ज़िंदा है।
पान सिंह तोमर (Paan Singh Tomar)
IMDb Rating: 8.2
कहाँ देखें: Amazon Prime Video / Netflix
तिग्मांशु धूलिया की यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। एक एथलीट कैसे डाकू बन जाता है, इसकी कहानी जितनी प्रेरणादायक है, उतनी ही भावनात्मक भी। इरफान खान ने इस किरदार को जिस गहराई से निभाया है, वह इसे उनके करियर की सबसे मजबूत फिल्मों में से एक बनाता है।
अलीगढ़ (Aligarh)
IMDb Rating: 7.8
कहाँ देखें: ZEE5
हंसल मेहता की इस भावनात्मक फिल्म में डॉ. श्रीनिवास रामचंद्र सिरस की सच्ची कहानी दिखाई गई है। एक ऐसे प्रोफेसर की जो अपनी पहचान के कारण समाज की क्रूरता झेलता है। मनोज बाजपेयी और राजकुमार राव के शानदार अभिनय ने इसे एक संवेदनशील मास्टरपीस बना दिया है।
उड़ान (Udaan)
IMDb Rating: 8.1
कहाँ देखें: Netflix
यह फिल्म एक किशोर की कहानी है जो अपने सख्त पिता के साथ जिंदगी की लड़ाई लड़ता है। यह फिल्म आत्म-सम्मान, सपनों और संघर्ष की ऐसी यात्रा दिखाती है जो हर किसी को छू जाती है।
फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!
