किसी भी भूतिया फिल्म से 100 गुणा खतरनाक है क्लाइमैक्स! किस OTT पर, कब रिलीज हो रही जानकी बोदीवाला की ये अवॉर्ड विनिंग कहानी
साल 2025 की सबसे चर्चित गुजराती हॉरर-थ्रिलर Vash Level 2 अब थिएटर्स से निकलकर सीधे आपके घरों तक यानि OTT पर पहुंचने वाली है। अगस्त में रिलीज़ होने के बाद इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस, दोनों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। अब लगभग दो महीने बाद, ये फिल्म अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर आप मनोवैज्ञानिक थ्रिलर, सस्पेंस और हॉरर के शौकीन हैं, तो 22 अक्टूबर से Netflix पर इसका इंतजार खत्म होने वाला है। यानि Vash Level 2 का प्रिमियर होने वाला है।
Vash Level 2 की कहानी
Vash Level 2 की कहानी पहले पार्ट की घटनाओं के 12 साल बाद की है। इस बार फिर से 'प्रताप' लौट आया है। वही खलनायक जिसने कभी अथर्व की जिंदगी को तबाह कर दिया था। अब वह फिर से अथर्व की बेटी आर्या और कुछ स्कूली लड़कियों को अपने हिप्नोटिक प्रभाव में फंसा लेता है।
अथर्व को एहसास होता है कि यह सिर्फ एक सामान्य खतरा नहीं, बल्कि वही अलौकिक बुराई है जो कभी खत्म नहीं हुई थी। कहानी आगे बढ़ते-बढ़ते उस भयावह टकराव तक पहुंचती है जहां पिता अपनी बेटी और समाज को एक ऐसे दैत्यिक मन से बचाने के लिए संघर्ष करता है जिसे सिर्फ मारा नहीं जा सकता, बल्कि वह बार-बार एक नए रूप में लौट आता है।
साइकोलॉजिकल डर का अलग लेवल है फिल्म का क्लाइमैक्स
फिल्म का क्लाइमेक्स इस बात पर केंद्रित है कि 'बुराई कभी पूरी तरह खत्म नहीं होती, वह सिर्फ नया चेहरा पहन लेती है।' Vash Level 2 में डायरेक्टर कृष्णदेव याग्निक ने सुपरनैचुरल तत्वों के साथ गहरी साइकॉलॉजिकल लेयर भी जोड़ी है, जिससे यह सिर्फ हॉरर नहीं, बल्कि एक सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी बन जाती है।
Vash Lavel 2 की कास्ट
फिल्म में हितु कनोडिया (अथर्व) और हितेन कुमार (प्रताप) के बीच का मानसिक और भावनात्मक संघर्ष कहानी की रीढ़ है। जांकी बोदीवाला ने अथर्व की बेटी आर्या के किरदार में गजब की परफॉर्मेंस दी है, वहीं मोनाल गज्जर और चेतन दैया ने अपने-अपने रोल्स से कहानी को मजबूती दी है।
दिलचस्प बात यह है कि Vash के पहले भाग को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट गुजराती फीचर फिल्म और बेस्ट सहायक अभिनेत्री (जांकी बोदीवाला) का सम्मान मिला था। Vash Level 2 ने उसी लेगेसी को और ऊंचा किया है।
Vash Level 2 की OTT रिलीज़ डिटेल्स
- OTT प्लेटफॉर्म: Netflix
- रिलीज़ डेट: 22 अक्टूबर 2025
- भाषाएं: गुजराती और हिंदी
Vash Level 2 क्यों देखें?
अगर आपको Tumbbad, Shaitaan या 13B जैसी मनोवैज्ञानिक और रहस्यमयी हॉरर फिल्में पसंद हैं, तो Vash Level 2 आपको भीतर तक झकझोर देगी। यह सिर्फ डराने वाली फिल्म नहीं, बल्कि इंसानी दिमाग और बुराई के चक्र को गहराई से दिखाने वाली कहानी है।