इस वीकेंड OTT/सिनेमाघर होंगे फुल..Ikka से लेकर Dhamaal 4 देखने जुटेगी भीड़, अभी बना लो बिंज वॉच लिस्ट

HIGHLIGHTS

इस वीकेंड को खास बना सकती हैं ये फिल्में।

OTT Friday को खास बना देंगी धमाल 4 और Ikka।

सिनेमाघरों में भी जुटने वाली है भीड़।

जब भी वीकेंड आता है तो सभी इस जुगत में लग जाते हैं कि वीकेंड को खास बनाने के लिए और कुछ रीलैक्स होने के लिए कुछ नए देखा जाये। हालांकि, घंटों के स्क्रॉल के बाद भी कई बार ऐसा कुछ नहीं मिलता है जो आपका दिन बना दे। लेकिन इस शुक्रवार (This OTT Friday)ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। Courtroom drama से लेकर horror franchise तक और relationship dramas से लेकर live-action fantasy adventure तक हर तरह के दर्शकों के लिए इस बार कुछ न कुछ होने वाला ही है। आइए जानते हैं कि सिनेमाघरों से लेकर OTT पर इस हफ्ते क्या क्या रिलीज हो रहा है।

Ikka (Netflix पर स्ट्रीमिंग होगी)

Sunny Deol और Akshaye Khanna Border फिल्म के करीब तीन दशक बाद इस कोर्टरूम ड्रामा में एक साथ फिर से नजर आने वाले हैं। Deol ने Arjun Mehra का किरदार निभाया है जो एक सम्मानित वकील है और न्याय को कोर्टरूम जीत से ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। उसके सिद्धांतों की परीक्षा तब होती है जब उसे Shauryamann Gaur यानि Khanna का बचाव करना पड़ता है जिसे उसने पहले एक high-profile attempted murder case में prosecute किया था। इस फिल्म को सिनेमाघरों में आए समय हो चुका है, अब यह OTT पर आ रही है।

Pati Patni Aur Woh Do (Netflix पर स्ट्रीमिंग होगी)

Ayushmann Khurrana की यह रोमांटिक कॉमेडी Prajapati Pandey की कहानी है जो एक wildlife rescue officer है। उसकी जिंदगी तब उलझ जाती है जब उसकी एक पुरानी दोस्त (Sara Ali Khan) उसकी मदद माँगने आती है। उसकी पत्नी (Wamiqa Gabbi) और दोस्त (Rakul Preet Singh) यह मान लेते हैं कि वो किसी अफेयर में है जिससे गलतफहमियों की एक पूरी कॉमेडी शुरू हो जाती है। इस कहानी को देखकर आप हंसी के मारे लोटपोट हो जाने वाले हैं।

सिनेमा घरों में भी बहुत कुछ आने वाला है। आइए जानते है कि आपको सिनेमा घरों में इस फ्राइडे क्या देखने को मिल सकता है।

Moana

Disney का चहेता Animated Musical अब live-action में आ रहा है। Thomas Kail द्वारा निर्देशित इस फिल्म में Catherine Laga’aia Moana का किरदार निभा रही हैं जबकि Dwayne Johnson एक बार फिर Maui के किरदार में नजर आएंगे। यह ऐडेप्टेशन उस निडर युवा यात्री की कहानी फिर से बताता है जो अपने लोगों को बचाने के लिए एक समुद्री यात्रा पर निकलती है।

Evil Dead Burn

Evil Dead फ्रेंचाइज़ की छठी फिल्म में निर्देशक Sébastien Vaniček सुपरनेचुरल हॉरर का एक और चैप्टर लेकर आए हैं। Souheila Yacoub, Tandi Wright, Hunter Doohan, Luciane Buchanan, Erroll Shand और Maude Davey की यह फिल्म एक शोकाकुल विधवा की कहानी है जिसका अपने ससुराल वालों के isolated घर जाना तब आतंक में बदल जाता है जब Book of the Dead demonic forces को छोड़ देती है जो परिवार को एक एक करके अपने कब्जे में ले लेती हैं।

Dhamaal 4

Indra Kumar द्वारा निर्देशित यह कॉमेडी ड्रामा Ajay Devgn, Riteish Deshmukh, Arshad Warsi और Jaaved Jaaferi को साथ लेकर आती है। यह कहानी कुछ मूर्ख और नाकारा दोस्तों के इर्द गिर्द घूमती है जो हमेशा भागते रहते हैं और छुपे हुए खजाने की तलाश में रहते हैं इसी दौरान उनका सामना एक जिद्दी पुलिसवाले से होता है, फिर कहानी एक नया ही मोड़ लेती है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today, 10 July 2026: लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी भारी गिरावट, देखें ताज़ा भाव

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :