इन वेब सीरीज का क्लाइमैक्स उड़ा देता है नींद, एंड तक नहीं खुलता एक भी राज, IMDb रेटिंग देख हो जाएंगे फैन
अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जो आपके दिमाग को ट्विस्ट करती हैं और आपको एंड टीवी या फोन स्क्रीन से बांधकर रखे तो OTT प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी कई शानदार थ्रिलर फिल्म्स और वेब सीरीज मौजूद हैं। आज हम आपको 7 ऐसी फिल्मों के बारे मे जानकारी देने वाले हैं जो सस्पेंस की बाप हैं। ये ऐसे फिल्म और वेब सीरीज हैं जो लंबे समय तक आपको याद रहती हैं और आप इनकी चर्चा भी दूसरों से करते रहते हैं।
कहाँ देखें: Netflix
IMDb Rating: 8.2
अजय देवगन की ‘दृश्यम’ भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन मिस्ट्री थ्रिलर फिल्मों में से एक है। यह कहानी एक ऐसे आम आदमी की है जो अपने परिवार की रक्षा के लिए कुछ भी करने को तैयार है, भले ही उसे अपराध क्यों न करना पड़े। फिल्म की कहानी धीरे-धीरे खुलती है और इसका क्लाइमैक्स आपको चौंका देता है।
Gone Girl
कहाँ देखें: Prime Vide)
IMDb Rating: 8.1
गिलियन फ्लिन के मशहूर नॉवेल पर बनी यह फिल्म शादी, धोखे और मानसिक खेलों की गहराई में उतरती है। डेविड फिन्चर की डायरेक्शन और रोज़मंड पाइक का दमदार अभिनय इस फिल्म को और भी प्रभावशाली बना देता है। वह ‘एमी डन’ के किरदार में इतनी गहराई से डूबी हैं कि दर्शक आख़िर तक सोचते रह जाते हैं, असल में सच कौन है?
कहाँ देखें: Netflix
IMDb Rating: 8.2
श्रीराम राघवन की ‘अंधाधुन’ एक डार्क ह्यूमर और ट्विस्ट से भरी कहानी है। आयुष्मान खुराना एक अंधे पियानो वादक के किरदार में हैं जो एक हत्या के जाल में फँस जाता है। फिल्म हर सीन में सस्पेंस बनाए रखती है और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है, क्या वो सच में अंधा है या सब एक खेल है?
The Invisible Guest
कहाँ देखें: Netflix
IMDb Rating: 8.0
स्पेनिश थ्रिलर The Invisible Guest एक बिजनेसमैन की कहानी है जो मर्डर के केस में फँस जाता है। फिल्म इतनी सटीक और मनोवैज्ञानिक गहराई से भरी है कि हर मोड़ पर सच बदलता हुआ नज़र आता है। फिल्म की एंडिंग सोच से इतनी परे है कि आप भी दंग रह जाने वाले हैं।
Kaun?
कहाँ देखें: ZEE5
IMDb Rating: 7.8
राम गोपाल वर्मा की यह क्लासिक सस्पेंस फिल्म उस दौर में आई जब OTT प्लेटफॉर्म्स नहीं थे। कौन? एक बंद घर में घटने वाली कहानी है जिसमें उर्मिला मातोंडकर और मनोज बाजपेयी के परफॉर्मेंस इसे बेहद डरावना और दिलचस्प बना देते हैं। फिल्म धीरे-धीरे सस्पेंस बनाती है और अंत तक आपको सोचने पर मजबूर करती है कि असल में शिकार कौन है और शिकारी कौन।
The Girl with the Dragon Tattoo
कहाँ देखें: Netflix
IMDb Rating: 7.8
डेविड फिन्चर की एक और शानदार थ्रिलर, जो स्टिग लार्सन के मशहूर नॉवेल पर आधारित है। यह फिल्म जर्नलिस्ट मिकाएल ब्लोमकविस्ट और हैकर लिस्बेथ सालेंडर की कहानी है जो एक पुराने परिवार के गहरे राज़ खोलते हैं। फिल्म स्टाइलिश, क्रूर और रहस्यमयी है।
कहाँ देखें: Disney+ Hotstar
IMDb Rating: 8.1
मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित ‘तलवार’ असल जीवन के आरुषि तलवार केस से प्रेरित है। विषाल भारद्वाज की लेखनी और इरफान खान का सशक्त अभिनय इस फिल्म को भावनात्मक और बौद्धिक दोनों बना देते हैं। यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है कि, सच क्या है और किसकी कहानी सही है?