Panchayat Season 5 OTT Release Update: कहाँ और कब स्ट्रीम होगी 'बनराकस-भूषण' की नई कहानी, कास्ट, प्लॉट और प्लेटफॉर्म डिटेल्स

फुलेरा गांव की गलियां, सचिव जी की नौकरी और प्रधान जी की मजेदार परेशानियां एक बार फिर OTT पर लौटने को तैयार हो रही हैं। दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है कि आखिर 'पंचायत सीजन 5' (Panchayat Season 5) की कहानी में आगे क्या होने वाला है। इस बार सचिव जी किस ओर मुड़ने वाले हैं, बनराकस-भूषण कहानी में क्या नया लेकर आने वाले हैं? असल में, चौथे सीजन के आखिर में कुछ ऐसे मोड़ आए थे, जिन्होंने पूरी कहानी को बदल दिया है। पंचायत चुनाव में हार के बाद प्रधान जी की मुश्किलें हो सकता है कि बढ़ जाएँ, इसके अलावा बनराकस-भूषण जरूर कुछ नया करने वाले हैं। जाहिर है कि कहानी एक नई दिशा में जाने वाली है। पंचायत के पांचवें सीजन की रिलीज डेट से लेकर कहानी और स्टार कास्ट तक की डिटेल्स के अलावा OTT Streaming Platform से जुड़ी जानकारी भी यहीं पर देखी जा सकती हैं। आइए जानते हैं कि पंचायत सीजन 5 रिलीज को लेकर क्या सामने आ रहा है।

Panchayat Season 5 रिलीज कब है?

पंचायत सीजन 5 का रिलीज कब होने वाला है, इसकी पुष्टि अभी तक के लिए मेकर्स की ओर से नहीं की गई है। हालांकि, शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही अगले सीजन का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। हालांकि, कुछ समय पहले तक यह जानकारी सामने आ रही थी पंचायत सीजन 5 को 2026 के आखिर तक रिलीज किया जा सकता है, लेकिन कुछ समय के बाद यह भी जानकारी सामने आई कि इसे 2027 की शुरुआत में रिलीज किया जाने वाला है। अभी के लिए रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर है कि अगले साल की शुरुआत तक दर्शकों को कुछ अच्छी खबर जरूर मिल सकती है?

Panchayat Season 5 किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?

अगर आप यह सोच रहे हैं कि 'पंचायत 5' Netflix, JioHotstar या किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए आने वाली है तो आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि अभी तक के सभी पंचायत सीजन Amazon Prime Video पर आए हैं, ऐसे में जरूर है कि नया सीजन यानि Panchayat Season 5 Release भी इसी OTT Platform पर होने वाला है। अभी तक के लिए इस सीजन के एपिसोड आदि को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Panchayat Season 5 की कहानी प्लॉट क्या होगा?

निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा के अनुसार, पंचायत सीजन 5 में चुनाव खत्म होने के बाद फुलेरा के लोगों की बदलती जिंदगी दिखाई जाएगी। सबसे दिलचस्प सवाल प्रधान जी की चुनावी हार से जुड़ा हो सकता है। वहीं, क्रांति देवी के प्रधान बनने के बाद गांव की राजनीति में नए समीकरण जरूर देखने को मिलेंगे और इस बार बनराकस और भूषण पर भी सबकी नजर होने वाली है। सचिव जी के करियर को लेकर भी पंचायत सीजन 5 में कुछ न कुछ नया देखने को मिल सकता है। अभी तक के लिए मेकर्स की ओर से कहानी या पंचायत सीजन 5 के प्लॉट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Panchayat Season 5 की स्टार कास्ट की सम्पूर्ण डिटेल्स

पांचवें सीजन में दर्शकों को एक बार फिर पुराने और पसंदीदा कलाकार देखने को मिल सकते हैं, आइए इनके बारे में जानते हैं।

जितेंद्र कुमार- अभिषेक त्रिपाठी यानी सचिव जी

नीना गुप्ता- मंजू देवी

रघुबीर यादव- बृज भूषण दुबे यानी प्रधान जी

फैसल मलिक- प्रह्लाद चा

चंदन रॉय- विकास

सान्विका- रिंकी

सुनीता राजवार- क्रांति देवी

दुर्गेश कुमार- भूषण

पंकज झा- विधायक चंद्र किशोर सिंह

इन कलाकारों के अलावा नए किरदारों की एंट्री होती है या नहीं, इसे लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या Panchayat Season 5 आखिरी सीजन होगा?

पांचवें सीजन के साथ सीरीज खत्म होने की चर्चाएं भी सामने आई थीं। हालांकि, निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने सितंबर में स्पष्ट किया था कि पांचवां सीजन कहानी का अंत नहीं है। ऐसे में फुलेरा और उसके किरदारों की कहानी आगे भी जारी रहने की संभावना है। अभी के लिए पंचायत सीजन 5 के रिलीज को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile