Panchayat Season 5: फुलेरा में आने वाला है रोमांचक ट्विस्ट! बनराकस, बिनोद और क्रांति देवी ने दिया अपडेट

By

Prime Video की लोकप्रिय कॉमेडी वेब सीरीज ‘Panchayat’ पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों की सबसे पसंदीदा सीरीज में शामिल हो चुकी है। हर नए सीजन के साथ इसकी कहानी ने लोगों की दिलचस्पी बढ़ाई है और अब फैंस की नजरें इसके अगले सीजन पर टिकी हुई हैं। इसी बीच सीरीज के कलाकारों ने Panchayat Season 5 को लेकर कुछ ऐसे संकेत दिए हैं, जिससे दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

हाल ही में आयोजित एक मीडिया समिट के दौरान दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और अशोक पाठक ने आने वाले सीजन को लेकर बातचीत की। कलाकारों ने कहानी से जुड़े अहम राज़ तो नहीं खोले, लेकिन इतना जरूर बताया कि इस बार फुलेरा की राजनीति में कई नए मोड़ देखने को मिलेंगे। उनके मुताबिक नया सीजन पिछले सभी सीजनों से अलग अनुभव देने वाला है।

सीरीज में बनराकस (भूषण) का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार, जिनके किरदार ने चुनाव में बृज भूषण और मंजू देवी को हराकर ग्राम पंचायत की सत्ता अपने पक्ष में कर ली है, उनसे जब Panchayat Season 5 की कहानी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “ऐसे तो नहीं बता सकते, वर्ना ऑडियंस का कॉमिक टाइमिंग खराब हो जाएगा. लेकिन, इस बार भी आनंद आने वाला है.”

वहीं बिनोद की भूमिका निभाने वाले अशोक पाठक ने भी अगले सीजन को लेकर उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “मज़ा आएगा. इस बार का सीज़न कुछ अलग, हटके होगा. रोमांच ज़्यादा होने वाला है.”

Panchayat Season 5 में क्या होगा?

Panchayat Season 4 के अंत ने दर्शकों के सामने कई सवाल छोड़ दिए थे। सबसे बड़ा सवाल यह था कि नई राजनीतिक परिस्थितियों में आखिर फुलेरा की कमान किसके हाथ में जाएगी। गांव के अगले उप-प्रधान की पहचान अब भी रहस्य बनी हुई है और माना जा रहा है कि पांचवें सीजन में इसी सस्पेंस से पर्दा उठेगा। साथ ही यह भी दिखाया जाएगा कि सत्ता बदलने के बाद गांव की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है।

सीरीज में फुलेरा की नई प्रधान क्रांति देवी का किरदार निभाने वाली सुनीता रजवार से जब इस क्लिफहैंगर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “घर की बात, घर में ही रहेगी. वो हम आपको स्टेज पर नहीं बताएंगे. हमारे राइटर्स हैं जिन्होंने बहुत अच्छा लिखा हुआ है. सीज़न 1 से लेकर सीज़न 5 तक मेनटेन करना, गांव की सरलता भी मेनटेन करना, मसाला भी मेनटेन करना. उनकी लिखावट और हम कलाकारों की कारीगरी एक साथ स्क्रीन पे देखने में मज़ा आएगा. अभी बता देंगे तो मज़ा खत्म हो जाएगा.”

Panchayat Season 5 की रिलीज़ टाइमलाइन

कलाकारों के इन स्टेटमेंट्स के बाद Panchayat Season 5 को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। हालांकि अभी तक नए सीजन की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन Amazon Prime Video पहले ही पुष्टि कर चुका है कि इस साल नए एपिसोड स्ट्रीम किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M47 5G भारत में 29 जून को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 6 साल तक मिलेंगे अपडेट

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By