Panchayat Season 5 के बनराकस-बिनोद के जलवे से पहले ही देख लें TVF की ये 5 वेब सीरीज, गिर गिर कर हँसेगा पूरा परिवार

अगर पंचायत ने आपके दिल में एक अलग जगह बना ली है और अब Panchayat Season 5 का इंतज़ार दिन-ब-दिन लंबा लगने लगा है, तो TVF की कुछ शानदार वेब सीरीज़ इस गैप को भर सकती हैं। TVF की खासियत यही है कि उनकी कहानियाँ किसी बड़े सेट या भारी-भरकम ड्रामा पर नहीं टिकी होतीं, बल्कि उन छोटे-छोटे पलों, रिश्तों और ज़िंदगी की असलियत पर आधारित होती हैं, जो हमारे रोज़मर्रा के अनुभवों से सीधे जुड़ती हैं।
ऐसी ही कहानियों की इस लिस्ट को देखकर आपको न सिर्फ सुकून मिलेगा, बल्कि यकीन मानिए, इन सीरीज़ में डूबकर आप पंचायत का बनराकास और बिनोद भी भूल जाने वाले हैं!
Yeh Meri Family
कहाँ देखें: TVF Play, Amazon MX Player
IMDb Rating: 8.9
90s के दौर की गर्मियों में एक मिडिल-क्लास परिवार की कहानी, जिसमें हर फ्रेम में नॉस्टेल्जिया, इमोशन और बचपन की यादें झलकती हैं। यह सीरीज़ परिवार, रिश्तों और छोटे-छोटे पलों की खूबसूरती को बड़ी सादगी से दिखाती है। हर एपिसोड आपको अपने बचपन की गलियों में ले जाता है।
TVF Tripling
कहाँ देखें: TVF Play, ZEE5
IMDb Rating: 8.5
तीन भाई-बहनों की रोड ट्रिप पर आधारित यह कहानी रिश्तों की गहराई से भरी है। यात्रा के दौरान होने वाले उतार-चढ़ाव, मस्ती को बड़े ही कॉमेडी और संवेदनशील अंदाज़ में दिखाया गया है। यह सीरीज़ आपको एक परिवारिक सफर पर ले जाएगी जहाँ हँसी और आँसू दोनों साथ चलते हैं।
TVF Pitchers
कहाँ देखें: TVF Play, ZEE5
IMDb Rating: 9.1
यह चार दोस्तों की कहानी है जो अपनी नौकरी छोड़कर स्टार्टअप शुरू करने का सपना देखते हैं। यह सीरीज़ भारतीय युवाओं के जुनून, संघर्ष और दोस्ती को बड़े प्रेरणादायक तरीके से दिखाती है। इसमें इंडिया के उभरते स्टार्टअप कल्चर की असल झलक देखने को मिलती है।
Kota Factory
कहाँ देखें: Netflix
IMDb Rating: 9.0
यह कहानी हर उस छात्र की है जिसने कभी अपने सपनों के लिए घर से दूर किसी शहर में रहकर संघर्ष किया है। कोटा फैक्ट्री छात्रों की भावनाओं, संघर्ष और दोस्ती को यथार्थ के बेहद करीब दिखाती है। इसके ब्लैक एंड व्हाइट विज़ुअल्स और दिल छू लेने वाले डायलॉग्स इसे एक अनोखी और इमोशनल सीरीज़ बनाते हैं।
Aspirants
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
IMDb Rating: 9.1
UPSC परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों की कहानी जिसमें सपनों, संघर्ष और दोस्ती का अनूठा संगम है। यह सीरीज़ दिखाती है कि सफलता के पीछे कितनी मेहनत, असफलता और धैर्य छिपा होता है। हर किरदार आपको अपनी ज़िंदगी का हिस्सा महसूस होगा।
Permanent Roommates
कहाँ देखें: TVF Play, Amazon Prime Video
IMDb Rating: 8.6
यह कहानी एक ऐसे कपल की है जो लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं। इसमें रोज़मर्रा के झगड़े, प्यार भरे पल और ह्यूमर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। यह एक रिलेटेबल और दिल को छू लेने वाली सीरीज़ है जो आपको हँसी से भर देगी।
