Jennifer Lopez का नाम सुनते ही एक अलग ही एक्साइटमेंट होना शुरू हो जाती है। अपनी इसी खासियत को आगे बढ़ते हुए वह एक नई वेब सीरीज लेकर या रही है, जो ऑफिस में काम करने वालों को अपनी ही कहानी लगने वाली है। बात हो रही है Office Romance की! एक ऐसी सीरीज जिसमें वर्कप्लेस का स्ट्रिक्ट माहौल है, एक दिलफेंक नया वकील हैम और एक CEO है जिसने ऑफिस में प्यार को सख्ती से बैन कर रखा है। लेकिन जैसा कि होता है, दिल किसी रूल को मानता ही नहीं है। इस सीरीज को Ol Parker ने डायरेक्ट किया है जो Mamma Mia: Here We Go Again जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। तो आप समझ सकते हैं कि रोमांस और कॉमेडी का तड़का इस वेब सीरीज में कैसा होने वाला है। यह सीरीज 5 जून 2026 को Netflix पर आ रही है। आइए इसके बारे में सब कुछ जानते हैं।
Office Romance एक ऐसी रोमांटिक लव स्टोरी है जिसमें ट्विस्टस और टर्न की कोई कमी नहीं है। कहानी Jackie Cruz की है जो अपनी कंपनी की CEO है। उसने ऑफिस में एक सख्त नियम बना रखा है। कोई भी co-worker आपस में रिश्ते नहीं बना सकते हैं। उसका मानना है कि ऑफिस में प्यार-मोहब्बत से काम पर ध्यान भटकता है। हालांकि, तभी ऑफिस में Daniel Blanchflower नाम का एक नया lawyer आता है जो दिखने में handsome है, बातों में विटी है और हंसाने में माहिर है। Jackie खुद को रोकने की कोशिश करती है लेकिन धीरे-धीरे उसे प्यार हो जाता है और दोनों एक सीक्रेट रीलैशनशिप शुरू कर देते हैं। अब ऑफिस के रुल्स टूटेंगे या प्यार, यही देखना दिलचस्प होगा।
Office Romance में Jennifer Lopez और Brett Goldstein lead roles में हैं। Series को Ol Parker ने डायरेक्ट किया है जो Mamma Mia: Here We Go Again जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के डायरेक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा Tony Hale और Bradley Whitford भी इस सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Office Romance अभी आई नहीं है इसलिए IMDb पर इसकी rating अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, सीरीज का ट्रेलर आने के बाद से ही यह सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली सीरीज बन गई है। Workplace rom-com का genre ऐसा है जिससे आज के दौर में हर कोई रिलेट कर सकता है और Jennifer Lopez की वापसी ने इसमें और भी रोमांच भर दिया है।
Office Romance 5 जून 2026 को Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए या रही है। अगर आप एक मजेदार और दिलचस्प वर्कप्लेस लव स्टोरी देखना चाहते हैं जिसमें हंसी भी हो और रोमांस भी तो यह सीरीज आपकी इस बिंज वॉच लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: ‘सबसे बड़ा गैम्बलर’ वाले Dhanush की ‘Kara’ OTT पर कब आएगी.. देखें कहानी, रिलीज डिटेल्स और प्लेटफॉर्म