बेहद प्रत्याशित क्राइम थ्रिलर फिल्म, Mirzapur The Movie, का आधिकारिक टीज़र आज, 25 जून को रिलीज़ हो गया है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। टीज़र अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ किया गया है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। यह फिल्म Prime Video की लोकप्रिय सीरीज Mirzapur की दुनिया को आगे बढ़ाती है।
क्राइम एक्शन ड्रामा फिल्म Mirzapur The Movie सिनेमाघरों में 4 सितम्बर 2026 को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का प्रोडक्शन रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने Excel Entertainment के बैनर के तहत किया है।
मेकर्स ने फिल्म का टीज़र साझा करते हुए लिखा, “इस सितम्बर देखिए एपिक अनकही कहानी। बड़े पर्दे पर भौकाल के लिए हो जाइए तैयार। देखिए #MirzapurTheMovie सिर्फ सिनेमाघरों में 4 सितम्बर को हिंदी और तेलुगु में। “
Mirzapur The Movie का टीज़र यहां देखें:
टीज़र यह दिखाता है कि Mirzapur The Movie दर्शकों को 2018 में पीछे ले जाती है, जहां कहानी को ‘मिर्ज़ापुर’ सीरीज के पहले सीज़न की घटनाओं की टाइमलाइन के आसपास रखा गया है। अब क्योंकि यह फिल्म सीरीज की आगे की कहानी से पहले सेट है, मुन्ना भैया जिसका किरदार दिव्येंदु ने निभाया है, पर्दे पर लौट रहा है जबकि सीज़न 2 में उसकी मौत हो चुकी थी।
कहानी कालीन भैया की इस चिंता को भी दिखाती है कि क्या उनका बेटा मुन्ना उनकी विरासत को आगे ले जा पाएगा। इसी बीच, पंडित भाई अली फज़ल और जितेंद्र कुमार अपने अगले कदम की योजना बनाते हुए दिखते हैं, जिसमें उनका लक्ष्य मुन्ना के साम्राज्य को ख़त्म करके मिर्ज़ापुर की सत्ता अपने हाथ में लेना है। टीज़र सीरीज के कुछ पुराने चेहरों के साथ-साथ नए किरदारों को भी दिखता है।
जो लोग इस बारे में नहीं जानते उनके लिए बता दें कि क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘मिर्ज़ापुर’ की शुरुआत साल 2018 में हुई थी, जबकि इसका तीसरा सीज़न 2024 में रिलीज़ हुआ था। हर नए सीज़न के साथ इसने दर्शकों का दिल जीता है और अब अगले सीज़न का भी फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। अब तक मिर्ज़ापुर के कुल तीन सीज़न आए हैं।
फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बेनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मालिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलांग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंगशा बिस्वास भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
यह भी पढ़ें: 9020mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले वाले Vivo फोन पर बंपर छूट! इस जगह मिल रहा सस्ता