ताबड़तोड़ है 155 मिनट की ये फिल्म..क्लाइमेक्स फाड़ देता है दिमाग, सस्पेंस देख सिहर उठेगी आत्मा

इस समय मनोरंजन की दुनिया बदलती जा रही है। कुछ समय पहले तक दर्शकों को कॉमेडी और हल्की रोमांटिक फिल्म्स आदि पसंद आती थी, लेकिन दर्शकों की एक अलग ही जॉनर में दिलचस्पी बढ़ने लागि है। इस समय दर्शक एक्शन और थ्रिलर देखना पसंद करते हैं। इनमें मारपीट के साथ साथ खून-खराबा और जबरदस्त लड़ाई का माहौल देखने को मिलता है। इसी कारण OTT पर इस जॉनर ही की फिल्म और वेब सीरीज का बोलबाला भी देखने को मिलता है। अब अगर आप सस्पेंस-एक्शन और थ्रिलर की दुनिया में जाना चाहते हैं तो आपको साउथ का रुख करना चाहिए।

इस समय साउथ की सिनेमा इस ओर बड़े पैमाने पर झुकती नजर आ रही है। आज हम आपको एक सबसे दमदार सस्पेंस थ्रिलर के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसका क्लाइमेक्स आपको झकझोर कर रख देने वाला है। अगर आपने Drishyam या Maharaja जैसी फिल्म देखी हैं तो आपको पता होगा कि आखिर असल सस्पेंस और थ्रिल होता क्या है। इसी कारण यहाँ बताई गई फिल्म भी आपको बेहद ही ज्यादा पसंद आ सकती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

155 मिनट की फिल्म का हर सीन धमाकेदार

यहाँ जिस 155 मिनट की एक्शन-क्राइम-थ्रिलर फिल्म की चर्चा चल रही है, वह साउथ की 2023 में आई जानी मानी टोबी है। इस कहानी का हर सीन ही ऐसा है कि आपको अंदर तक झकझोर कर देख देने वाला है। अगर आप इसे आखिर तक देखते हैं तो ऐसा कहा जा सकता है कि आपके होश ही उड़ जाने वाले हैं। अब अगर आप ऐसा ही कुछ इस वीकेंड देखना चाह रहे थे तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं, क्योंकि यह लबालब थ्रिल और सस्पेंस से भरी हुई है। डेढ़ घंटे के आसपास की यह फिल्म एक जबरदस्त एक्शन क्राइम थ्रिलर है जो आपको शुरू से आखिर तक टीवी स्क्रीन से नजरें ही हटाने नहीं देने वाली है। इस फिल्म को 2023 में रिलीज किया गया था, लेकिन आज भी लोग इसे देखकर सिहर जाते हैं।

IMDb Rating देखकर पता चलता है कहानी का दम

अगर इस फिल्म की IMDb रेटिंग को देखते हैं तो यह 7.2 है, और इसी को देखकर इस कहानी का दम देखने को मिलता है। इस फिल्म में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि इसमें कहानी का हीरो कैसे एक गोद ली हुई बेटी के लिए अपने हिंसक स्वभाव को पूरी तरह से बदल देता है, हालांकि, इसके बाद भी इस कहानी का अंत इतना हैरान करने वाला होता है कि आप देखकर दंग रह जाते हैं।

किस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है ये फिल्म

अगर आप इस वीकेंड इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप इसे SonyLIV पर देख सकते हैं। फिल्म में Raj B Shetty नजर आते हैं, इसके अलावा इस फिल्म में काफी जाने माने कलाकार भी देखने को मिलते हैं। ये फिल्म सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है। इस वीकेंड आपको इससए बेहतर मसाला मिल ही नहीं सकता है।

यह भी पढ़ें: 7 साल पहले आई 10 एपिसोड की वो धमाकेदार सीरीज, स्पाई-थ्रिलर और एक्शन में सबकी ‘बाप’, इस ओटीटी पर मौजूद

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :