Digit.in

Idli Kadai: OTT पर कब और कहां देख पाएंगे धनुष स्टारर फिल्म, देखें रिलीज़ टाइमलाइन, कहानी, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Idli Kadai: OTT पर कब और कहां देख पाएंगे धनुष स्टारर फिल्म, देखें रिलीज़ टाइमलाइन, कहानी, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

धनुष के निर्देशन में बनी हाल ही में रिलीज़ हुई तमिल फिल्म Idli Kadai इस समय सिनेमाघरों में चल रही है और अब अपने थिएट्रिकल रन के आख़िरी चरण में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म इस महीने के अंत या नवंबर की शुरुआत में ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है. नेटफ्लिक्स ने इसके डिजिटल अधिकार हासिल किए हैं, लेकिन अभी तक इसकी स्ट्रीमिंग डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Idli Kadai ओटीटी रिलीज़

धनुष की इडली कड़ाई एक ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित तमिल ड्रामा फिल्म है. यह एक्टर-डायरेक्टर धनुष की चौथी डायरेक्टोरियल फिल्म है, जिसकी कहानी भी उन्होंने खुद लिखी है. धनुष ने बताया था कि उन्होंने इडली कड़ाई की कहानी अपने बचपन में देखे गए लोगों और अनुभवों से प्रेरित होकर तैयार की है.

यह फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और अब जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. नेटफ्लिक्स ने इडली कड़ाई के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदे हैं और उम्मीद है कि यह फिल्म 31 अक्टूबर को प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो सकती है. हालांकि नेटफ्लिक्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि फिल्म को कई भाषाओं में डब किया जाएगा और इसके साथ इंग्लिश सबटाइटल्स भी उपलब्ध होंगे.

Idli Kadai की कहानी

कहानी एक युवा व्यक्ति की है जो अपने सपनों की तलाश में गांव और अपने माता-पिता को छोड़कर बाहर निकलता है. जीवन की राह उसे थाईलैंड तक ले जाती है, जहां वह एक बड़े रेस्टोरेंट में काम करता है. लेकिन अपने जीवन के एक अहम मोड़ से ठीक पहले उसे अपने गांव वापस लौटना पड़ता है, जहां उसे अपने पिता की विरासत, एक इडली दुकान की ज़िम्मेदारी संभालनी होती है.

Idli Kadai का कास्ट और टीम

फिल्म इडली कड़ाई में धनुष के साथ राजकिरण, नित्या मेनन, अरुण विजय, शालिनी पांडे, सत्यराज, समुथिरकानी, पार्थिबन और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आए हैं. धनुष ने फिल्म में न केवल मुख्य भूमिका निभाई है, बल्कि निर्देशन और लेखन का काम भी किया है. इस फिल्म का म्यूज़िक जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है, जिन्होंने पहले भी धनुष के साथ मयक्कम एन्ना, असुरन और आडुकलम जैसी हिट फिल्मों में काम किया है.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile