सस्पेंस थ्रिलर का ओवरडोज़ है ये हिंदी फिल्म, इसके आगे दृश्यम भी ‘फेल’, जानिए कहानी, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

सस्पेंस थ्रिलर का ओवरडोज़ है ये हिंदी फिल्म, इसके आगे दृश्यम भी ‘फेल’, जानिए कहानी, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

सस्पेंस थ्रिलर और रोमांटिक ड्रामा फिल्मों की लिस्ट में कई शानदार नाम हैं, लेकिन आज जिस मूवी की चर्चा हम करने जा रहे हैं, उसने अपनी अनोखी कहानी और अप्रत्याशित क्लाइमैक्स से दर्शकों को हैरान कर दिया था. यह एक हिंदी फिल्म है जो जुलाई 2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी. रिलीज़ के साथ ही इस फिल्म ने सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरीं. इसकी कहानी, कलाकारों का दमदार अभिनय और बेहतरीन म्यूज़िक लंबे समय तक लोगों की ज़ुबान पर बने रहे.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फिल्म की कहानी

कहानी की शुरुआत होती है रानी और ऋषु से, जिनकी अरेंज मैरिज के बाद ज़िंदगी में सब कुछ सामान्य नहीं रहता. दोनों के रिश्ते में खटास आने लगती है और इसी बीच रानी की ज़िंदगी में नील की एंट्री होती है. नील के आने से कहानी में कई अप्रत्याशित मोड़ आते हैं. इसके बाद एक मर्डर केस सामने आता है, जो सब कुछ उलझा देता है. हर किसी के मन में यही सवाल उठता है कि असली हत्यारा कौन है. फिल्म का अंत इतना चौंकाने वाला है कि दर्शक इसे देखने के बाद लंबे समय तक सोचते रह जाते हैं.

स्टार कास्ट और मेकिंग

अब तक आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात हो रही है फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ की. इस फिल्म में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी, हर्षवर्धन राणे, आशीष वर्मा और अदिति चौहान जैसे कलाकार नज़र आए हैं. फिल्म का निर्देशन विनिल मैथ्यू ने किया है और कहानी की स्क्रिप्ट कनिका ढिल्लों ने लिखी है.

हसीन दिलरुबा ने अपने अनोखे ट्विस्ट और गहराई से बुनी कहानी की वजह से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इसे दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली. तापसी और विक्रांत की शानदार परफॉर्मेंस, हर्षवर्धन का प्रभावशाली किरदार और कनिका ढिल्लों की उम्दा लेखनी ने इस फिल्म को खास बना दिया. सस्पेंस और इमोशन्स का संतुलन इस फिल्म को बाकी थ्रिलर्स से अलग पहचान देता है.

कहां देखें

अगर आपने अब तक हसीन दिलरुबा नहीं देखी है, तो यह नेटफ्लिक्स पर हिंदी सहित कई भाषाओं में उपलब्ध है. इसका क्लाइमैक्स आपको पूरी तरह चौंका देगा और कहानी देर तक याद रह जाएगी. यही कारण है कि लोग इसे दोबारा देखने से खुद को रोक नहीं पाते. फिल्म को IMDb पर 6.9 की रेटिंग मिली है और इसका रनटाइम करीब 2 घंटे 15 मिनट है.

यह भी पढ़ें: Mirzapur: The Film की शूटिंग शुरू, कालीन भैया के वीडियो ने मचा दी हलचल, देखें रिलीज़ टाइमलाइन, कास्ट और अन्य डिटेल्स

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo