Gram Chikitsalay Season 2 की धमाकेदार एंट्री, सीरीज में दिखे Panchayat के बनराकस-बिनोद! देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
ग्रामीण जिंदगी, हास्य और इमोशनल कहानी का शानदार मेल पेश करने वाली वेब सीरीज ‘Gram Chikitsalay’ अब अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर चुकी है। पहले सीजन को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब डॉ. प्रभात एक बार फिर भठकंडी गांव में नई चुनौतियों का सामना करते नजर आते हैं। इस बार भी कहानी में मनोरंजन के साथ ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर देखने को मिलती है।
Surveyपहले सीजन की कहानी क्या थी?
सीजन 1 में दर्शकों की मुलाकात डॉ. प्रभात सिन्हा से हुई थी, जो एक युवा और आदर्शवादी डॉक्टर हैं। उन्होंने शहर की आरामदायक जिंदगी छोड़कर एक दूरदराज के गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में सेवाएं देने का फैसला किया था। हालांकि गांव पहुंचने के बाद उन्हें खराब स्वास्थ्य सुविधाओं, स्थानीय राजनीति, सरकारी प्रक्रियाओं की जटिलताओं और ग्रामीणों के भरोसे की कमी जैसी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
कई बाधाओं के बावजूद डॉ. प्रभात ने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे गांव के लोगों का विश्वास जीतते हुए अपने काम के जरिए बदलाव लाने की कोशिश की।
सीजन 2 में क्या है खास?
नई कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां पहला सीजन खत्म हुआ था। अब गांव के लोग डॉ. प्रभात को स्वीकार करने लगे हैं, लेकिन उनकी जिम्मेदारियां पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं। इस बार उन्हें दवाइयों की कमी, प्रशासनिक अड़चनें और नए राजनीतिक दबाव जैसी चुनौतियों से जूझना पड़ता है, जो उनके काम की रफ्तार को प्रभावित करती हैं। इसके अलावा पहले सीजन में छोड़े गए कई सवालों के जवाब भी इस बार दर्शकों को मिल गए हैं।
हल्के-फुल्के हास्य के साथ यह सीरीज एक बार फिर ग्रामीण भारत की वास्तविक परिस्थितियों और दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की चुनौतियों को सामने लाएगी। इस सीज़न एक बड़ी खासियत यह भी है कि Panchayat सीरीज के बनराकस और बिनोद ने इसमें खास कैमियो रोल किए हैं।
स्टार कास्ट और मेकर्स
सीजन 2 में अमोल पाराशर एक बार फिर डॉ. प्रभात सिन्हा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनके साथ विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी और गरिमा विक्रांत सिंह भी अहम किरदारों में दिखाई देते हैं। इस बार कलाकारों की टीम में दिनेश लाल यादव की नई एंट्री भी हुई है।
‘ग्राम चिकित्सालय’ को अरुणाभ कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने तैयार किया है। इसका निर्देशन ललितम तिवारी ने किया है, जबकि निर्माण की जिम्मेदारी द वायरल फीवर (TVF) ने संभाली है।
कहां देखें?
‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 का प्रीमियर 23 जून 2026 को यानी आज हो गया है। दर्शक इस वेब सीरीज को एक्सक्लूसिव तौर पर Prime Video पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इस कंपनी ने उतारा दुनिया का पहला 11000mAh बैटरी और 10,000 निट्स डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, जानें कीमत
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
