Digit.in

दिवाली पर पूरे परिवार के साथ बैठे और इन्जॉय करें ये दमदार Family Drama फिल्में, तीसरी वाली देखकर हो जाएंगे लोटपोट

दिवाली पर पूरे परिवार के साथ बैठे और इन्जॉय करें ये दमदार Family Drama फिल्में, तीसरी वाली देखकर हो जाएंगे लोटपोट

दिवाली सिर्फ रोशनी, मिठाइयों और नए कपड़ों का त्योहार नहीं है, ये वो वक्त होता है जब घर में हंसी की गूंज, चाय के साथ बातें और साथ बिताए पल दिल में उतर जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपने परिवार के साथ कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो एक फील-गुड मूवी मैराथन से बेहतर कुछ नहीं!

तो लाइट्स जलाइए, मिठाई की प्लेट लीजिए और बैठ जाइए अपने प्रियजनों के साथ, क्योंकि ये 5 शानदार बॉलीवुड फिल्में आपके दिवाली वीकेंड को और भी खास बना देंगी। ये फिल्में YouTube, Netflix, JioHotstar और Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से देखी जा सकती हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Home Delivery

कहाँ देखें: YouTube

यह एक लाइट-हार्टेड कहानी है जो आपको इंसानियत और ज़िंदगी के छोटे-छोटे पलों की अहमियत सिखाती है। फिल्म में सनी मल्होत्रा (विवेक ओबेरॉय) एक सफल लेकिन घमंडी स्क्रिप्ट राइटर हैं, जिनकी ज़िंदगी दिवाली के दिन एक पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय (बोमन ईरानी) की वजह से बदल जाती है। एक छोटी सी मुलाकात कैसे इंसान को खुद से जोड़ सकती है, ये फिल्म उसी खूबसूरती को बड़े सलीके से दिखाती है।

कहाँ देखें: YouTube

यह एक पिता-पुत्री के रिश्ते की प्यारी और मज़ेदार कहानी है। दीपिका पादुकोण (पीकू) और अमिताभ बच्चन (भास्कर बनर्जी) की अनोखी जोड़ी, दिल्ली से कोलकाता तक के रोड ट्रिप पर निकलती है। रास्ते में उनके साथ होते हैं इरफान खान (राणा), और यह सफर बन जाता है हंसी, बहस, प्यार और इमोशन का खूबसूरत मिश्रण। पीकू ऐसी फिल्म है जो परिवार के साथ देखने पर और भी ज़्यादा दिल को छू जाती है।

कहाँ देखें: Amazon Prime Video

अगर हंसी की बात हो और ‘हेरा फेरी’ का नाम न आए, तो त्योहार अधूरा लगेगा। राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबूराव गणपतराव आप्टे उर्फ़ बाबू भाई (परेश रावल) की ये क्लासिक कॉमेडी आज भी उतनी ही ताज़ा लगती है। फोन कॉल की एक गलती से शुरू हुई ग़लतफहमी कैसे कॉमेडी का तूफान बन जाती है, आपको पता ही नहीं चलता है। इस फिल्म को इस चीज का एक परफेक्ट उदाहरण भी कहा जा सकता है। टाइमलेस ह्यूमर और प्यारे किरदारों से भरी यह मूवी दिवाली पर पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है।

कहाँ देखें: Netflix

दोस्ती, आज़ादी और आत्म-खोज की एक खूबसूरत यात्रा इस फिल्म में देखी जा सकती है। अर्जुन (ऋतिक रोशन), कबीर (अभय देओल) और इमरान (फरहान अख्तर) स्पेन की रोड ट्रिप पर निकलते हैं, जहां हर एडवेंचर उन्हें एक नया सबक सिखाता है। स्काइडाइविंग, डीप सी डाइविंग और बुल रन जैसे पलों में वे डर, प्रेम और जीवन की खूबसूरती को पहचानते हैं। ये फिल्म हर उस व्यक्ति के लिए है जो जिंदगी को खुलकर जीना चाहता है।

कहाँ देखें: JioHotstar

अगर रोमांस और ह्यूमर का परफेक्ट कॉम्बो चाहिए, तो ‘जब वी मेट’ से बेहतर कुछ नहीं। आदित्य (शाहिद कपूर) एक उदास बिजनेसमैन हैं जो ट्रेन में मिलते हैं, गीत (करीना कपूर खान) से जो बेहद बातूनी और जोश से भरी हुई लड़की है। दोनों की यह यात्रा खुशी, आत्म-खोज और प्यार की कहानी बन जाती है। दिल को छू लेने वाली डायलॉग्स और गानों से भरी यह फिल्म हर बार मुस्कान छोड़ जाती है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile