रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘Dhurandhar: The Revenge’ अब अपनी थिएटर रिलीज के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलताओं में शामिल रही और दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी शानदार प्रतिक्रिया हासिल करने में कामयाब रही। जो दर्शक सिनेमाघरों में यह फिल्म नहीं देख पाए थे या फिर इसे दोबारा देखना चाहते हैं, उनके लिए अब इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म आज यानी 4 जून से OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।
धुरंधर 2 का डिजिटल प्रीमियर 4 जून 2026 से JioHotstar पर किया जा रहा है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म शाम 7 बजे एक विशेष 30 मिनट का बिहाइंड-द-सीन्स प्री-शो टेलीकास्ट करेगा, जिसमें दर्शकों को फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां देखने को मिलेंगी।
इसके बाद फिल्म 5 जून से ऑन-डिमांड स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक OTT वर्जन में कुछ ऐसे डायलॉग्स और सीन भी शामिल किए गए हैं, जिन्हें थिएटर रिलीज के दौरान नहीं दिखाया गया था।
Ghar ki yaad nahi aayegi, kyunki Dhurandhar The Revenge ghar jo aa raha hai! 🤩
— JioHotstar (@JioHotstar) June 3, 2026
Watch Dhurandhar The Revenge, Raw & Undekha. Grand Digital Premiere on June 4th at 7 PM, starts streaming from June 5th on JioHotstar.
Watch Dhurandhar, Raw & Undekha, Now Streaming on JioHotstar.… pic.twitter.com/rE2T2EJkop
फिल्म को हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। इससे देश के अलग-अलग हिस्सों के दर्शक अपनी पसंदीदा भाषा में फिल्म का आनंद ले सकेंगे।
डिजिटल रिलीज की सबसे बड़ी खासियत इसका एक्सटेंडेड कट माना जा रहा है। दर्शकों को फिल्म का एक विशेष और पहले से अलग वर्जन देखने को मिलेगा, जिसमें करीब तीन मिनट का एक्स्ट्रा फुटेज जोड़ा गया है। यह कंटेंट सिनेमाघरों में दिखाए गए वर्जन का हिस्सा नहीं था।
3 घंटे 52 मिनट लंबी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ आदित्य धर की चर्चित जासूसी फ्रेंचाइजी की दूसरी और फाइनल फिल्म है। कहानी एक भारतीय अंडरकवर एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है। फिल्म में यह एजेंट एक गुप्त मिशन के तहत कराची के सामाजिक और राजनीतिक नेटवर्क में घुसपैठ करता है। उसका मकसद 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तक पहुंचना और उन्हें बेनकाब करना है।
फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार कमाई की और रिलीज के दो महीने से ज्यादा समय बाद भी दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने भारत में लगभग 1,148.76 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया है, जबकि इसका घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 1,374.82 करोड़ रुपये रहा। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और लगभग 438 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की।
बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल करने के बाद अब ‘धुरंधर 2’ OTT के जरिए और भी ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें: Xiaomi 17T vs Motorola Signature vs Samsung Galaxy S25: डिस्प्ले, कैमरा, कीमत और अन्य की तुलना