Digit.in

‘Delhi Crime Season 3’ में विलेन बनकर उतरेंगी हुमा कुरैशी, जानें रिलीज़ टाइमलाइन, कहानी, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

‘Delhi Crime Season 3’ में विलेन बनकर उतरेंगी हुमा कुरैशी, जानें रिलीज़ टाइमलाइन, कहानी, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

नेटफ्लिक्स की मशहूर क्राइम ड्रामा सीरीज़ दिल्ली क्राइम के पहले दो सीज़न को जबरदस्त सफलता मिलने के बाद, अब इसका तीसरा पार्ट भी आधिकारिक रूप से अनाउंस कर दिया गया है. इस साल फरवरी में स्ट्रीमर ने एक छोटा वीडियो रिलीज़ कर तीसरे सीज़न की घोषणा की थी, जिसमें आने वाली कहानी की झलक भी दिखाई गई थी. इसके अलावा, नेटफ्लिक्स पर ‘It’s official: another Season is coming’ की टैगलाइन भी मौजूद है.

यह शो अब तक सच्ची घटनाओं पर आधारित अपराध और पुलिस जांच को बखूबी पेश करता आया है, इसलिए तीसरा सीज़न भी इसी थीम को आगे बढ़ाने वाला है. दिलचस्प बात यह है कि इस बार शो में एक नया कलाकार भी जुड़ने वाला है.

कब रिलीज़ होगा ‘Delhi Crime Season 3’

दिल्ली क्राइम ने नवंबर 2020 में हुए इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में इतिहास रचते हुए बेस्ट ड्रामा सीरीज़ का पुरस्कार जीता था. हालांकि नेटफ्लिक्स ने अभी तक तीसरे सीज़न की रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली क्राइम सीज़न 3 इस साल के अंत तक रिलीज़ किया जा सकता है.

‘Delhi Crime Season 3’ की स्टार कास्ट

सीरीज़ में शेफाली शाह, रसिका दुगल, राजेश टेलंग, सयानी गुप्ता और जया भट्टाचार्य जैसे कलाकार अपने पुराने किरदारों में वापसी करेंगे. वहीं, इस सीज़न में हुमा कुरैशी, सयानी गुप्ता और मीता वशिष्ठ जैसे नाम नए तौर पर शामिल हुए हैं.

इसी बीच, हुमा कुरैशी अपनी दूसरी चर्चित सीरीज़ 'Maharani Season 4' के लिए भी तैयार हैं, जो SonyLIV पर 2026 की शुरुआत में रिलीज़ होने की उम्मीद है.

क्या होगी ‘Delhi Crime Season 3’ की कहानी

रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली क्राइम सीज़न 3 की कहानी बड़े पैमाने पर मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) के इर्द-गिर्द घूमेगी. शेफाली शाह एक बार फिर DIG वर्तिका चतुर्वेदी के रूप में नजर आएंगी, जो इस जघन्य अपराध की जांच करती दिखेंगी. तीसरा सीज़न पहले से ज्यादा रोमांचक, गहन और भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाला होने वाला है.

कहानी यह दिखाएगी कि समाज में बुराई के सामने लोग कितने बेसहारा महसूस करते हैं. बताया जा रहा है कि हुमा कुरैशी इस बार मेन विलेन की भूमिका में होंगी, जो मानव तस्करी के गिरोह की अगुवाई करती हैं. वहीं, रसिका दुगल और राजेश तैलंग जैसे कलाकार शेफाली शाह के साथ मिलकर इस अपराध की तह तक पहुंचते नजर आएंगे.

दिल्ली क्राइम सीज़न 3 को एक बार फिर समाज के सच्चे और काले पहलुओं को उजागर करने वाला, लेकिन देखने लायक शो बताया जा रहा है, जो अपराध के पीछे छिपे मानसिक और सामाजिक दर्द को भी दर्शाएगा.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile