बॉक्स ऑफिस पर नहीं गली दाल, ओटीटी पर आते ही काटा बवाल, 1 घंटे 50 मिनट की फिल्म नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

बॉक्स ऑफिस पर नहीं गली दाल, ओटीटी पर आते ही काटा बवाल, 1 घंटे 50 मिनट की फिल्म नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

कई बार ऐसा होता है कि कोई फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को अपनी ओर खींच नहीं पाती, लेकिन ओटीटी पर आते ही उसे जबरदस्त पहचान मिल जाती है। हाल ही में एक ऐसी ही हॉरर-मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही ट्रेंडिंग चार्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है। खास बात यह है कि यह फिल्म थिएटर में रिलीज के लगभग छह महीने बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आई और आते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ट्रेंडिंग नंबर 1

यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। अच्छी समीक्षाओं और सराहना के बावजूद इसकी कमाई काफी सीमित रही। लेकिन ओटीटी पर दस्तक देते ही इसका ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंचना यह साबित करता है कि कंटेंट को सही दर्शक सही समय पर मिल जाए, तो उसकी किस्मत बदल सकती है। फिल्म की कहानी सस्पेंस, मिस्ट्री और हॉरर के तत्वों से भरपूर है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं।

हॉरर-मिस्ट्री थ्रिलर की कहानी

यह 1 घंटे 50 मिनट लंबी हॉरर-मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। कहानी एक लेखिका के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने भाई की रहस्यमयी मौत के पीछे की सच्चाई जानने और नकली आध्यात्मिक गतिविधियों का पर्दाफाश करने की कोशिश करती है। जैसे-जैसे वह सच के करीब पहुंचती है, उसे ऐसे चौंकाने वाले राज़ों का सामना करना पड़ता है जो उसकी समझ और तर्कशक्ति को हिला देते हैं। इस सफर में उसे कई अलौकिक घटनाओं से गुजरना पड़ता है, जो फिल्म को और भी डरावना बना देती हैं।

IMDb रेटिंग और कास्ट

फिल्म को क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी और IMDb पर इसे 7.1 की रेटिंग हासिल है। स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन रामपाल और परेश रावल जैसे मंझे हुए कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से कहानी को मजबूती दी है।

यह शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश सिन्हा की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है, जिसका नाम ‘निकिता रॉय’ है। यह मूवी 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सैयारा जैसी फिल्म से क्लैश और उम्मीद के मुताबिक बज़ न बन पाने के कारण यह बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। हालांकि, करीब छह महीने बाद जब यह जियो हॉटस्टार पर आई, तो दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया और यह लगातार नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

यह भी पढ़ें: Mirzapur Season 4: रिलीज़ टाइमलाइन, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, कहानी और कास्ट को लेकर अब तक सामने आई हर जानकारी

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo