इंतज़ार खत्म! Bhool Bhulaiyaa 3 OTT पर रिलीज़, कहाँ देखें Kartik Aaryan की हॉरर-कॉमेडी online?
Bhool Bhulaiya 3, जिसमें कार्तिक आर्यन हैं, आज अपना OTT डेब्यू कर चुकी है।
इसके रिलीज की घोषणा करते हुए Netflix ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की।
भूल भुलैया 3 उस फ्रेंचाईज़ी का लेटेस्ट एडीशन है जिसने लगातार डरावने रोमांच और कॉमेडी का मिश्रण पेश किया है।

आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ, हिट हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाईज़ी भूल भुलैया की तीसरी किश्त, Bhool Bhulaiya 3, जिसमें कार्तिक आर्यन हैं, आज अपना OTT डेब्यू कर चुकी है। इंस्टाग्राम पर नेटफ्लिक्स इंडिया ने खुलासा किया था कि भूल भुलैया 3 इस हफ्ते से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
Bhool Bhulaiyaa 3 OTT पर कब और कहाँ देखें?
भूल भुलैया 3 आज, यानि 27 दिसंबर से Netflix पर देखने के लिए उपलब्ध है।
इसके रिलीज की घोषणा करते हुए Netflix ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की जिसके साथ यह कैप्शन दिया: “@kartikaaryan is here with his seance of humour. Watch the ultimate face off between Rooh Baba and Manjulika – Bhool Bhulaiyaa 3, out 27 December on Netflix!“ (कार्तिक आर्यन अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ आ गए हैं, रूह बाबा और मंजूलिका के बीच का फेस ऑफ देखें -- भूल भुलैया 3, 27 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रही है!)
Bhool Bhulaiyaa 3 की कास्ट
अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित भूल भुलैया 3 उस फ्रेंचाईज़ी का लेटेस्ट एडीशन है जिसने लगातार डरावने रोमांच और कॉमेडी का मिश्रण पेश किया है। यह फिल्म कार्तिक आर्यन, जिन्होंने दूसरी किश्त में मुख्य भूमिका निभाई, और विद्या बालन, जो ओरिजनल फिल्म में थीं, दोनों को एक साथ लाती है। इसी के साथ प्रशंसक इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी के शानदार प्रदर्शनों को भी देख सकते हैं, जो इसे एक सितारों से भरी फिल्म बनाता है।
रोहित शेट्टी कि फिल्म को भी दे दी पटखनी
दिवाली फेस्टिव सीज़न के दौरान रिलीज हुई भूल भुलैया 3 को रोहित शेट्टी की बेहद प्रत्याशित Singham Again से कांटे की टक्कर मिली। इस टकराव के बावजूद भी हॉरर-कॉमेडी स्पष्ट विजेता के तौर पर उभरने में कामियाब रही, जिसने दर्शकों को अपने हास्य और डर के एक अनोखे मिश्रण के साथ आकर्षित किया।
वहीं दूसरी ओर, सिंघम अगेन एक एक्शन से भरपूर ड्रामा है जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसी कलाकारों की टुकड़ी शामिल है। यह फिल्म भी दिवाली पर एक और बड़ा रिलीज थी। जबकि दोनों ही फिल्मों ने भारी भीड़ जुटाई, लेकिन फिर भी Bhool Bhulaiya 3 अपनी आकर्षक कहानी और फ्रेंचाईज़ी से पुराने संबंध के लिए उभरकर सामने आई।
भूल भुलैया 3 अपनी सिनेमाघरों में सफलता और पूरी स्टार-कास्ट के साथ उन प्रशंसकों के लिए एक सौगात होने का वादा करती है जो इसके डिजिटल प्रीमियर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हर किसी को बात करने पर मजबूर कर देने वाली इस डरावनी कॉमेडी को देखने के लिए आज Netflix पर जाना बिल्कुल न भूलें।
