2 घंटे के रनटाइम वाली क्राइम थ्रिलर, हर सीन में नया सस्पेंस, झिंझोड़ के रख देगी सीरियल किलिंग की कहानी

HIGHLIGHTS

ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर इन दिनों एक कन्नड़ थ्रिलर फिल्म खूब चर्चा में है.

इसकी कहानी इतनी रोमांचक है कि एक बार शुरू करने के बाद इसे बीच में छोड़ना मुश्किल हो जाता है.

फिल्म की कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और हर मोड़ पर नए किरदारों की परतें खुलती जाती हैं.

2 घंटे के रनटाइम वाली क्राइम थ्रिलर, हर सीन में नया सस्पेंस, झिंझोड़ के रख देगी सीरियल किलिंग की कहानी

ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर इन दिनों एक कन्नड़ थ्रिलर फिल्म खूब चर्चा में है, जो खासतौर पर उन दर्शकों को पसंद आएगी जो सस्पेंस और मिस्ट्री से भरी कहानियां देखना पसंद करते हैं. इसकी कहानी इतनी रोमांचक है कि एक बार शुरू करने के बाद इसे बीच में छोड़ना मुश्किल हो जाता है. जिस फिल्म की यहां बात हो रही है उसका नाम है Second Case of Seetharam, जिसके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कैसी है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और हर मोड़ पर नए किरदारों की परतें खुलती जाती हैं. शुरुआत में एक साइको किलर का एंगल दिखाया जाता है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, तीन अलग-अलग किलर्स का खुलासा होता है, जो पूरे प्लॉट को और भी दिलचस्प बना देता है.

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी अप्रत्याशित कहानी है. दर्शक अंत तक यह अंदाजा नहीं लगा पाते कि असली सच्चाई क्या है. हर सीन में ऐसा लगता है कि अब राज खुल जाएगा, लेकिन हर बार कहानी नया मोड़ ले लेती है, जिससे सस्पेंस लगातार बना रहता है. कहानी का पैटर्न उसे और भी ख़ास बनता है, जिसमें हर हत्या एक ही तरीके से की जाती है और हर बार एक अनोखा सुराग छोड़ दिया जाता है. यही सुराग कहानी को और उलझाता है और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है. फिल्म का स्क्रीनप्ले इसकी सबसे बड़ी ताकत बनता है.

फिल्म में हीरो को किसी ओवर-द-टॉप अंदाज में नहीं दिखाया गया है, बल्कि उसका किरदार काफी रियलिस्टिक और सधा हुआ है, जो इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाता है. इसमें न तो रोमांस का तड़का है और न ही गानों का इस्तेमाल किया गया है, फिर भी हर सीन में भावनाएं और तनाव साफ महसूस होता है.

कहानी एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पोस्टिंग उडुपी में होती है और वह लगातार हो रही हत्याओं की मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में जुटा रहता है. हालांकि, फिल्म में मर्डर सीन को ज्यादा विस्तार से नहीं दिखाया गया है, जो कुछ दर्शकों को कमी लग सकती है.

फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म का निर्देशन देवी प्रसाद रेड्डी ने किया है, जबकि मुख्य भूमिका में विजय राघवेंद्र नजर आते हैं. इसके अलावा फिल्म में गोपालकृष्ण देशपांडे और उषा भंडारी भी अहम भूमिकाओं में नज़र आते हैं.

कहां देखें?

120 मिनट के रनटाइम वाली इस फिल्म को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. Second Case of Seetharam को IMDb पर 6.7 की अच्छी रेटिंग मिली है. वहीं, अगर आप इसे बच्चों के साथ देखने का सोच रहे हैं, तो थोड़ी सावधानी बरतना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: 10,000 रुपये से कम में आने वाले ये एयर कूलर हैं AC के ‘बाप’, 45 डिग्री में भी देंगे गजब की ठंडक

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo