देश में ऐसे काम हो लोग होंगे जो Mirzapur Web Series के बारे में शायद ही ना जानते हों? मुझे लगता है कि इस वेब सीरीज की कहानी, दमदार कैरेक्टर और सबसे अनोखे एक्शन सीन के साथ सभी की पसंदीदा है। पिछले कुछ सालों से Mirzapur Web Series के फैंस की संख्या में केवल और केवल इजाफा हुआ है। अभी तक इस क्राइम वेब सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं। अब लग रहा है कि Mirzapur Season 4 को भी जल्द ही रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक जानकारी नहीं आई है कि इसकी रिलीज किस दिन होने वाली है, लेकिन इंटरनेट पर इस लेकर बहुत से कयास लगाए जा रहे हैं कि रिलीज विंडो क्या होने वाली है। आइए अब जानते हैं कि मिर्जापुर सीजन 4 की रिलीज टाइमलाइन क्या है, इसमें कौन कौन कास्ट के तौर पर आपको नजर आने वाला है। इसके अलावा इस सीरीज की कुछ मुख्य डिटेल्स भी हम आपको यहाँ बताएंगे।
आइए अब जानते हैं कि Mirzapur Season 4 को आखिर कब रिलीज किया जा सकता है। असल में, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि 2026 में कभी भी इस वेब सीरीज को रिलीज किया जा सकता है। अगर The Mirzapur: The Movie को देखा जाए तो यह भी इसी साल आ रही है। अब जैसे कि पिछले 3 सीजन के साथ हो चुका है। Mirzapur Season 4 को भी Amazon Prime Video पर ही रिलीज किया जा सकता है। इसी प्लेटफॉर्म पर दर्शक इस कहानी का लुत्फ ले सकेंगे।
अगर आप Mirzapur Season 3 को पूरा देखा है तो जानते हैं कि इसका अंत पूरी तरह से पावर पर शिफ्ट हुआ था। गुड्डू पंडित के तौर पर अली फजल ने अंत होते होते कुर्सी पर कब्जा कर लिया था और सत्ता की बागडोर अपने हाथों में ले ली थी। अब Mirzapur Season 4 को लेकर ऐसा ऐसा माना जा रहा है कि शुरुआत फिर वहीं से होने वाली है। हालांकि, यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि आखिर गुड्डू भैया का सत्ता को बनाए रख पाते हैं या सत्ता को खो देते हैं। असल में, मिर्जापुर जैसे साम्राज्य में सत्ता पर लंबे समय के लिए बने रहना बेहद ही मुश्किल होता है। Mirzapur Season 4 को भी कुछ इसी तरह से बनाया जा सकता है। असल में, ऐसा हो सकता है कि कुछ नए दुश्मन कहानी को कुछ ज्यादा ही रोचक बना दें। इसका मतलब है कि कहानी में एक बार फिर से सत्ता, क्राइम और राजनीति का सही मिश्रण मिलने वाला है। अभी के लिए इतना ही कहानी को लेकर कहा जा सकता है, लेकिन अब देखना होगा कि आखिर ऊंट किस करवट बैठता है।
अभी के लिए जहां बहुत से सवाल सामने आ रहे हैं, वहाँ एक सवाल यह भी है कि क्या एक बार फिर से कालीन भैया लौट सकते हैं। इस किरदार को पंकज त्रिपाठी ने बखूबी निभाया था। पिछले सीजन में उनके स्टेटस को लेकर कुछ भी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया था, लेकिन उन्हें लेकर भी फैंस के जहन में काफी सवाल हैं। अब अगर Mirzapur Season 4 में कालीन भैया लौटते हैं तो कहानी रोचक नहीं, उससे कहीं ज्यादा हो जाने वाली है।
अभी के लिए नए चेहरों से पर्दा नहीं उठा है लेकिन ऐसा हो सकता है कि Mirzapur Season 4 में एक बार फिर से कुछ पुराने चेहरे ही देखने को मिलें और इनके साथ कुछ नए चेहरे भी वेब सीरीज का हिस्सा बनाए जाएँ। अगर देखा जाए तो Rasika Dugal का Beena Tripathi के तौर पर लौटना लगभग लगभग तय माना जा रहा है, इसके अलावा कहानी में Golu Gupta भी फिर से नजर आ सकती हैं। कुछ अन्य चेहरों में विजय वर्मा के अलावा माधुरी यादव भी देखने को मिल सकती हैं। अभी के लिए कौन नया चेहरा इस वेब सीरीज का हिस्सा होगा यह खुलकर सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: Flipkart की Summer Sale में आधे दाम में मिल रहे स्मार्ट टीवी और कूलर! हाथ से ना निकल जाए ये तोडू डील