आमिर खान ने राजकुमार हिरानी की कॉमेडी फिल्म 3 Idiots के सीक्वल के बारे में बड़ी जानकारी दी है. इस फिल्म के दूसरे भाग का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है. आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म की कॉमेडी, कहानी, और अपने किरदार के बारे में काफी बड़ी बातें कही हैं. अगर आप भी इस फिल्म के फैन हैं तो आइए आपको सीक्वल से जुड़ी अब तक सामने आई सभी जानकारियां बताते हैं.
17 साल पहले रिलीज़ हुई फिल्म 3 Idiots के दूसरे भाग के बनने की बड़ी अनाउंसमेंट आखिरकार फिल्म में रेंचो का किरदार निभाने वोले सुपर स्टार आमिर खान ने कर ही दी है! ये अनाउंसमेंट फिल्म के फैनस के लिए बहुत ही खुशी का मौका लाई है, आइए देखें आमिर खान ने फिल्म के बारे में क्या कहा.
फिल्म के बारे में बताते हुए आमिर खान ने यह बोला की फिल्म की कहानी सुनते ही उन्हें वो एकदम लाजवाब लगी थी. आमिर ने कहा कि ये फिल्म रेंचो, फरहान और राजू की 10 साल बाद की कहानी को एक अलग अंदाज़ में दिखाएगी दिखाएगी.
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार आमिर ने कहा कि फिल्म कि कहानी काफी अच्छी है लेकिन उसके स्क्रीनप्ले को और बेहतर करने की गुंजाइश है. यह फिल्म भी पुरानी फिल्म की ही कॉमेडी को अभी तक इस्तेमाल करेगी.
आमिर ने फुंसुक वांगडू का किरदार फिर से निभाने पर खुशी भी जताई. उन्होंने इस फिल्म को हिरानी और अभिजित जोशी की एक सुंदर कहानी भी बोला और यह कहा कि वे फुंसुक वांगडू का किरदार दोबारा निभाने के लिए सब्र नहीं कर पा रहे हैं.
आमिर, माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर की 2009 में रिलीज़ हुई फिल्म 3 Idiots ने दर्शकों के दिलों में एक अलग ही जगह बना ली थी, इस फिल्म के यादगार गाने और कॉमेडी ने हिंदी सिनेमा पर एकबेहतरीन छाप छोड़ दी थी. 8.4 की IMDb रेटिंग वाली यह फिल्म अपने समय की एक रिकॉर्ड-ब्रेकर ब्लॉकबस्टर थी.