IMDb पर मिली है 8.7 की फाड़ू रेटिंग, नंबर 1 निकली 10 एपिसोड की सीरीज, इस ओटीटी पर है मौजूद

By

देशभर में जहां NEET पेपर लीक को लेकर लगातार बहस जारी है, वहीं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को दिखाने वाली एक नई वेब सीरीज ओटीटी पर हाल ही में रिलीज़ हुई है और दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। रिलीज के महज दो दिनों के अंदर इस शो ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया और कई चर्चित सीरीज को पीछे छोड़ दिया। फिलहाल यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टॉप 10 शोज़ की लिस्ट में पहले नंबर पर बनी हुई है।

क्या है कहानी?

यह नई सीरीज शिक्षा प्रणाली की उन चुनौतियों को सामने लाती है, जिन पर अक्सर खुलकर चर्चा नहीं होती। इसकी कहानी शिक्षकों के घटते अधिकार और उनके सम्मान को बहाल करने की कोशिशों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। प्लॉट में शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले ‘टीचर्स अथॉरिटी प्रोटेक्शन ब्यूरो’ की भूमिका दिखाई गई है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा करना है।

सीरीज में ‘एजुकेशनल राइट्स प्रोटेक्शन ब्यूरो’ (ERPB) को केंद्र में रखा गया है। यह संस्था उन छात्रों और अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई करती है जो अपनी सीमाओं का उल्लंघन करते हैं। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे यह ब्यूरो स्कूलों में बढ़ती बदमाशी, सत्ता के गलत इस्तेमाल और शिक्षकों के प्रति असम्मान जैसी समस्याओं से निपटता है। साथ ही, शिक्षकों को उनका खोया हुआ सम्मान वापस दिलाने की कोशिश करता है।

सीरीज की कास्ट और टीम

जिस शो की यहां बात हो रही है उसका नाम ‘Teach You A Lesson’ है। यह साल 2026 की सबसे चर्चित एक्शन-थ्रिलर स्कूल ड्रामा सीरीज में गिनी जा रही है। साउथ कोरिया में बनी इस सीरीज का निर्देशन हांग जोंग-चान ने किया है, जबकि इसकी कहानी ली नाम-क्यू, किम दा-ही और मून जोंग-हो ने मिलकर लिखी है। कलाकारों की बात करें तो इसमें किम मु-येओल, ली सुंग-मिन, जिन की-जू और प्यो जी-हून अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

कहां देखें यह सीरीज?

5 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई इस के-ड्रामा ने रिलीज होते ही प्लेटफॉर्म की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया। इतना ही नहीं, इसने ‘The Wonderfools’ और ‘Berlin 2’ जैसी लोकप्रिय सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया। दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया पाने वाली इस सीरीज को IMDb पर 8.7 की दमदार रेटिंग मिली है, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Pro+ vs Vivo V70 vs Nothing Phone 4a Pro: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By