Motorola Edge 70 Pro+ vs Vivo V70 vs Nothing Phone 4a Pro: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Motorola Edge 70 Pro+ vs Vivo V70 vs Nothing Phone 4a Pro: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Motorola की Edge 70 सीरीज का लेटेस्ट एडिशन Motorola Edge 70 Pro+ हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुआ है। 50 हज़ार रुपये से कम कीमत वाला यह स्मार्टफोन इसी साल लॉन्च हुए Vivo V70 5G और Nothing Phone 4a Pro को कड़ी टक्कर देता है। तीनों डिवाइसेज़ एक ही प्राइस रेंज में आते हैं लेकिन इनके स्पेक्स और फीचर्स में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। इसी अंतर को समझने और अलग-अलग ज़रूरतों के अनुसार सही स्मार्टफोन को पहचानने के लिए यहां हमने इन तीनों स्मार्टफोन्स के डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य डिटेल्स की तुलना की है। आइए देखते हैं तीनों में कौन किस पर भारी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Motorola Edge 70 Pro+ vs Vivo V70 vs Nothing Phone 4a Pro

डिज़ाइन और डिस्प्ले

नया नवेला Motorola Edge 70 Pro+ सैटिन लक्स फिनिश, ट्विल इंस्पायर्ड और स्कल्प्टेड वुड फिनिश के तीन बैक पैनल्स के साथ आया है। यह फोन भी अपने अन्य लाइनअप की तरह अपने खूबसूरत पैंटोन वैलिडेटेड रंगों के लिए जाना जाता है। इसमें प्लास्टिक फ्रेम दिया गया है। वहीं, Vivo V70 प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है और IP68 + IP69 रेटिंग की वजह से धूल और पानी से सुरक्षा देता है। वहीं Nothing Phone 4a Pro अपनी नई ग्लिफ़ मैट्रिक्स लाइटिंग और मेटल फ्रेम डिजाइन के कारण सबसे अलग दिखाई देता है।

डिस्प्ले की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro+ में एक 6.8 इंच की एक्सट्रीम AMOLED स्क्रीन मिलती है जो सुपर HD (1.5K) रेज़ोल्यूशन के साथ आती है। यह 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस देती है। सुरक्षा के लिए यह गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्टेड है और इसे IP68/IP69 रेटिंग भी मिली हुई हैं। दूसरी ओर, Vivo V70 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1260×2750 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। Nothing Phone 4a Pro सबसे बड़ी 6.83 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट देता है, हालांकि इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक सीमित है।

डिस्प्ले साइज़, क्वालिटी और ब्राइटनेस के मामले में नया Motorola Edge 70 Pro+ और Nothing Phone 4a Pro साफ़ बढ़त हासिल करते हैं।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Motorola Edge 70 Pro+ एक Mediatek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर से लैस है। इसे 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 4600mm2 वेपर कूलिंग चैंबर भी मौजूद है। Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। दूसरी ओर Nothing Phone 4a Pro में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। गेमिंग और थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें बड़ा 5300mm² वेपर चैंबर सिस्टम भी मौजूद है।

बात करें ऑपरेटिंग सिस्टम की तो Motorola Edge 70 Pro+ लेटेस्ट Android 16 पर काम करता है। कंपनी इसके साथ 3 साल के OS अपग्रेड्स और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रही है। Vivo V70 Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है, इसमें 4 OS और 6 सिक्योरिटी पैच मिलते हैं। जबकि Nothing Phone 4a Pro Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है और इसमें 3 OS अपडेट के साथ 6 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

प्रोसेसर के मामले में भी मोटोरोला का फोन बाकी दोनों पर अपना दबदबा जमाता है। हालांकि, OS अपडेट्स में वीवो और नथिंग थोड़े आगे नज़र आते हैं।

कैमरा किसका बेहतर?

फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Pro+ में सबसे एडवांस 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और एक डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर मिलता है। यह सेल्फी के लिए फ्रंट पर भी 50MP का कैमरा है। सभी कैमरे 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

इसी बीच, Vivo V70 में Zeiss-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा, 50MP का सुपर टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Nothing Phone 4a Pro कैमरा वर्सेटिलिटी के मामले में थोड़ा अलग नजर आता है। इसमें 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम और 140x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

हाई-रेजोल्यूशन सेल्फी कैमरों की वजह से Edge 70 Pro+ और Vivo V70 कैमरा डिपार्टमेंट में बेहतर विकल्प साबित होते हैं, यहां Nothing Phone 4a Pro थोड़ा पीछे रह जाता है।

बैटरी और चार्जिंग

Motorola Edge 70 Pro+ में 6500mAh की बैटरी लगी हुई है जो कंपनी का दावा है कि 2 दिन से ज्यादा चल सकती है। यह 90W फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Vivo V70 मेंभी 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दूसरी तरफ Nothing Phone 4a Pro में 5400mAh बैटरी दी गई है, जो 50W PD चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Nothing Phone 4a Pro

बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड दोनों मामलों में Motorola Edge 70 Pro+ और Vivo V70 लगभग एक जैसे हैं और Samsung के मुकाबले आगे हैं। लेकिन वायरलेस चार्जिंग को महत्त्व देने वालों के लिए मोटोरोला बेस्ट है।

भारत में कीमत

मोटोरोला ने अपने नए फोन Motorola Edge 70 Pro+ को 12GB/256GB वेरिएंट के लिए 47,999 रुपये में लॉन्च किया है, जो लॉन्च ऑफर के तहत आपको 44,999 रुपये में मिल सकता है। इसकी सेल 11 जून से शुरू होगी।

Vivo V70 की कीमत 8GB + 256GB बेस मॉडल के लिए Amazon पर 47,440 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट 53,999 रुपये में आता है।

इसके अलावा, Nothing Phone 4a Pro के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं 8GB + 256GB मॉडल 42,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 45,999 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: 2GB डेली डेटा वाले Jio के तगड़े प्रीपेड प्लान, फ्री में मिल रहा 20GB एक्स्ट्रा डेटा

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile