आजकल OTT पर फ़िल्में और सीरीज का क्रेज़ इतना ज़्यादा बढ़ गया है कि जैसे ही कोई नई फिल्म आती है, दर्शक उसके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने का इंतज़ार करने लगते हैं. ओटीटी पर आई एक नई तमिल फिल्म भी उन्हीं में से एक है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं. यह फिल्म इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. अगर आप भी सिनेमा के शौक़ीन हैं तो उम्मीद है कि यह फिल्म आपको भी काफी पसंद आएगी।
जिस फिल्म की यहां बात हो रही है उसका नाम है ‘यूथ’, जो अभी हाल ही में ओटीटी पर आई है. यह एक कमिंग-ऑफ़-एज कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें किशोरावस्था, प्यार और पढ़ाई जैसे विषयों को दिखाया गया है. फिल्म का निर्देशन केन करुणास ने किया है.
कहानी की बात करें तो यह फिल्म 15 साल के प्रवीण के बारे में है, जो उसके प्यार की खोज, स्कूल की जिंदगी, रोमांस और जिंदगी से मिलने वाली सीख को दिखाती है. इसमें प्रवीण रोमांटिक रिलेशनशिप और स्कूल के दौरान मैच्योरिटी से गुज़रता है. यह फिल्म अपने नई पीढ़ी के और रिलेटेबल कंटेंट के लिए काफी लोकप्रिय हो रही है. यह ज्यादातर है स्कूल वाले किशोर और युवाओं को आकर्षित करती है.
‘यूथ’ में निर्देशक केन करुणास खुद मुख्या भूमिका में हैं. इनके अलावा दर्शकों को मिनाक्षी दिनेश, प्रियांशी यादव, अनिष्मा अनिलकुमार, सूरज वेंजरामूदु, देवदर्शिनी सुकुमारन और नालिनी भी महत्वपूर्ण किरदारों में नज़र आएंगे। इस फिल्म में दर्शकों को किशोरावस्था के साथ-साथ पहला प्यार, दिल टूटना, पढ़ाई को एक हथियार की तरह इस्तेमाल करना और खुद की खोज जैसे विषय भी देखने को मिलेंगे।
यह फिल्म Don and Dragon की तरह प्लेफुल और मेनस्ट्रीम है. ‘यूथ’ असल में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता साबित हुई थी, जो अब ऑनलाइन नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर बनी हुई है. फिल्म को IMDb पर भी 7.1 की दमदार रेटिंग हासिल है. इसे तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: अप्रैल 2026 में 30000 रुपये से कम में आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, लेटेस्ट Motorola Edge 70 भी लिस्ट में