दिसंबर के पहले हफ्ते में OTT पर छा गईं ये 5 फिल्में, साउथ की ये ब्लॉकबस्टर भी लिस्ट में शुमार, हर एक है मस्ट-वॉच!
ओटीटी की दुनिया में पिछले हफ्ते जबरदस्त हलचल देखने को मिली है. 1 से 7 दिसंबर के बीच रिलीज़ हुई फिल्मों और सीरीज़ की व्यूवरशिप रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिसमें नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो और जियोसिनेमा के कई बड़े टाइटल्स शामिल हैं. आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों की पसंद इस बार कई अलग-अलग जॉनर में बंटी रही. यहां हम आपको उन पांच फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा देखा गया. इस लिस्ट में आपको ज्यादातर लेटेस्ट फिल्मों के नाम देखने को मिलेंगे.
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari
नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमार’ ने पिछले हफ्ते ओटीटी पर सबसे ज्यादा दर्शकों को अपनी ओर खींचा. वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की यह एंटरटेनिंग फिल्म 1 से 7 दिसंबर के बीच 214 मिलियन व्यूज़ हासिल करने में कामयाब रही. हल्के-फुल्के हास्य और रोज़मर्रा की जिंदगी से जुड़े कंटेंट के चलते यह फिल्म सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करती नजर आई.
Kantara: A Legend Chapter-1
दूसरे नंबर पर अमेज़न प्राइम वीडियो की बेहद चर्चित फिल्म ‘कांताराः ए लीजेंड चैप्टर 1’ रही। डिजिटल रिलीज़ का लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस ने इसे हाथोंहाथ लिया और पहले हफ्ते में ही इसे 2 मिलियन व्यूज़ मिल गए. ओटीटी पर इसके दोनों पार्ट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया है.
Mission Impossible
तीसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी हॉलीवुड की मशहूर एक्शन फ्रेंचाइज़ी ‘मिशन इम्पॉसिबल’. अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध इस फिल्म को 116 मिलियन बार देखा गया. थिएटर के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी इस फिल्म का क्रेज़ बरकरार रहा, जिसने इसे टॉप लिस्ट में जगह दिलाई.
The Girlfriend
नेटफ्लिक्स की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ भी इस हफ्ते दर्शकों की पसंद बनी रही. 1 से 7 दिसंबर के बीच इसे 114 मिलियन लोगों ने स्ट्रीम किया. रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म रिलीज़ के बाद से लगातार ट्रेंड कर रही है. खास बात यह रही कि जाह्नवी कपूर ने भी अपने फैंस से इस फिल्म को देखने की अपील की.
Dies Irae
वहीं जियोसिनेमा पर रिलीज़ हुई फिल्म ‘Dies Irae’ ने भी मजबूत शुरुआत की है. नए कलाकारों और अलग जॉनर के बावजूद इस फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 112 मिलियन व्यूज़ बटोरे, जो इसे टॉप कंटेंट में शामिल करने के लिए काफी साबित हुए.
कुल मिलाकर, पिछले हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कॉमेडी, एक्शन, रोमांस और थ्रिलर जैसे अलग-अलग कंटेंट ने दर्शकों का भरपूर ध्यान खींचा. व्यूवरशिप के ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की प्रतिस्पर्धा हर गुजरते हफ्ते के साथ और ज्यादा रोमांचक होती जा रही है.