3 घंटे 34 मिनट की Spy Thriller ने ओटीटी पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, 3 महीने बाद भी टॉप 10 में कब्ज़ा, रेटिंग 8.3

By

Dhurandhar: The Revenge इस समय सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. इसका क्रेज़ लोगों में हर दिन और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है, यही वजह है कि इसने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके भारत की 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के तौर पर रिकॉर्ड कायम कर दिया है. इतना ही नहीं, धुरंधर 2 के साथ-साथ इसका पहला भाग भी अब तक पीछे नहीं हटा है. Dhurandhar फिल्म 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज़ हुई थी और अब, लगभग 3 महीने बाद भी इसने टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों में अपनी जगह बना रखी है.

धुरंधर 2025 में रिलीज़ हुई एक धमाकेदार स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है. इसे ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने Jio Studios और B62 Studios के तहत प्रोड्यूस किया है.

Dhurandhar की कहानी

धुरंधर की कहानी एक रहस्यमयी मुसाफिर के बारे में है, जो कराची की अंधेरी दुनिया में चुपचाप प्रवेश करता है और अपनी खतरनाक काबिलियत से धीरे-धीरे ऊंचाई तक पहुंचता है. यह सब वह इसलिए करता है ताकि अंदर से ही ISI और अंडरवर्ल्ड के गठजोड़ को तोड़ सके, क्योंकि दरअसल वह एक भारतीय जासूस है।

3 घंटे 34 मिनट लंबी है फिल्म

इस फिल्म की कहानी जितनी सुनने में रोमांचक लगती है उससे हज़ारों गुना देखने में है, जिसका अंदाज़ा फैंस के बीच इसके क्रेज़ को देखकर ही लगाया जा सकता है. इतना ही नहीं, IMDb पर भी इसे 8.3/10 की बेहतरीन रेटिंग मिली है. यह भी ध्यान देने वाली बात है कि यह फिल्म 3 घंटे 34 मिनट लंबी है लेकिन फिर भी दर्शक इसे देखते हुए एक मिनट के लिए भी बोर नहीं होते, जो इसके स्टैंडर्ड को और ज्यादा बढ़ाता है.

धुरंधर की स्टार कास्ट

धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं. इनके अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, सौम्या टंडन, संजय दत्त, आर. माधवन और गौरव गेरा भी महत्वपूर्ण किरदारों में नज़र आते हैं.

नंबर 6 पर कर रही ट्रेंड

अगर आपने अब तक धुरंधर नहीं देखी है तो आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं. नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग शोज़ की लिस्ट में धुरंधर छठे नंबर पर बनी हुई है. यह फिल्म वाकई एक मस्ट वॉच है, जिसे देखने के बाद आप भी जल्द से जल्द दूसरा भाग देखे बिना नहीं रह पाएंगे।

यह भी पढ़ें: 200MP के दो कैमरों वाला भारत का पहला फोन, Vivo X300 Ultra भारत में लॉन्च को तैयार, नोट कर लें डेट

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By