3 घंटे 25 मिनट की फिल्म का 6 महीने बाद भी OTT पर रौला, नए वर्जन ने घुमाया दर्शकों दिमाग, रेटिंग 8 के पार
OTT प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज चर्चा में रहती हैं, लेकिन कई बार पुरानी फिल्मों के नए वर्जन भी दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर लेते हैं। इन दिनों एक ऐसी ही 6 महीने पुरानी स्पाई थ्रिलर फिल्म फिर से सुर्खियों में है, जिसका नया कट हाल ही में ऑनलाइन रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया और अब यह ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।
Surveyफिलहाल यह मूवी नेटफ्लिक्स पर नंबर-2 पोजिशन पर ट्रेंड कर रही है और पूरे भारत में इसे काफी पसंद किया जा रहा है। आइए जानते हैं आखिर कौन-सी फिल्म का नया वर्जन दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है।
कौन सी है यह फिल्म?
दरअसल यहां बात रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर पार्ट-1 की हो रही है। यह फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अपने स्पाई थ्रिलर अंदाज से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में सफल रही थी। तीन घंटे से ज्यादा लंबी इस फिल्म की कहानी को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा था।

अब मेकर्स ने इसका नया “Raw & Undekha” वर्जन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया है। ओटीटी पर आते ही फिल्म ने दोबारा धमाका कर दिया है। दर्शक इस नए कट को काफी पसंद कर रहे हैं और यही वजह है कि यह नेटफ्लिक्स इंडिया की ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।
8.3 की IMDb रेटिंग वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी इतनी बढ़ गई है कि इसे इस समय मस्ट-वॉच स्पाई थ्रिलर माना जा रहा है। खास बात यह है कि पहले थिएटर में फिल्म देखने वाले दर्शक भी इसके नए वर्जन को देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

धुरंधर 2 की कब आएगी ऑनलाइन?
वहीं, फैंस अब धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं। निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज ने भारतीय सिनेमा में बड़ी सफलता हासिल की है। इतना ही नहीं, दोनों फिल्मों ने दुनियाभर में 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 को 4 जून 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: 45 डिग्री की भीषण गर्मी का कर देंगे खात्मा! बजट में बेस्ट ऑप्शन हैं ये Air Coolers, कीमत 4000 रुपये से शुरू
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile