ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्मों-सीरीज के रिलीज़ का इंतज़ार करने वाले दर्शकों के लिए हाल ही में एक बड़ा अपडेट आया है। JioHotstar पर 2026 की एक चर्चित फिल्म स्ट्रीम की गई है, जिसकी 2 घंटे 9 मिनट लंबी कहानी इतनी पेचीदा है कि दर्शक अंत तक उलझे रहते हैं। रिलीज़ होते ही इस फिल्म ने प्लेटफॉर्म पर टॉप पोजिशन हासिल कर ली है और फिलहाल नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है।
यहां जिस फिल्म की बात हो रही है, वह कोई आम सस्पेंस थ्रिलर नहीं बल्कि एक फॉरेस्ट थ्रिलर है। Sambhavam Adhyayam Onnu नाम की इस फिल्म का ज्यादातर हिस्सा एक घने जंगल में फिल्माया गया है, जो रहस्यों से भरा हुआ है। ओटीटी पर आते ही इस मलयालम फिल्म ने जबरदस्त पकड़ बना ली है। इसे हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ समेत कुल पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है।
फिल्म का निर्देशन जीतू सतीशन मंगलाथु ने किया है और इसकी कहानी काफी रोचक अंदाज़ में आगे बढ़ती है। कहानी की शुरुआत एक पुलिस अधिकारी से होती है, जिसका हाल ही में एक नए इलाके में ट्रांसफर हुआ है। उसे एक कॉल आता है जिसमें बताया जाता है कि उसकी टीम के कुछ पुलिसकर्मी एक घने जंगल में फंस गए हैं और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं ढूंढ पा रहे।
वह अपनी टीम के साथ उन्हें बचाने के लिए निकलता है, लेकिन रास्ते में गांव के लोग उन्हें चेतावनी देते हैं कि उस जंगल में जाने वाला कोई भी व्यक्ति कभी वापस नहीं लौटा। उनका कहना होता है कि जंगल खुद लोगों को निगल जाता है। इसके बाद क्या होता है, यह जानने के लिए फिल्म देखना ही बेहतर है, क्योंकि इसकी कहानी लगातार रोमांच बनाए रखती है।
फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसकी रेटिंग से भी लगाया जा सकता है। इंटरनेट मूवी डेटाबेस यानी IMDb पर इसे 7.3/10 की दमदार रेटिंग मिली है, जो इसकी दिलचस्प कहानी और प्रेज़ेंटेशन को दर्शाती है।
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord CE 6 सीरीज़ भारत में 7 मई को होगी लॉन्च, मिलेगी 8000mAh तक की बैटरी, देखें सभी डिटेल्स