2 घंटे 28 मिनट की फिल्म में कूट-कूट कर भरा है सस्पेंस, IMDb रेटिंग तगड़ी, एंडिंग देख खड़े होंगे रोंगटे!

2 घंटे 28 मिनट की फिल्म में कूट-कूट कर भरा है सस्पेंस, IMDb रेटिंग तगड़ी, एंडिंग देख खड़े होंगे रोंगटे!

आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसने इन सस्पेंस, लोककथा और रहस्य को इस अंदाज में पेश किया कि दर्शक आखिर तक स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाए। सितंबर 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस कन्नड़ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की और बाद में ओटीटी पर भी जबरदस्त लोकप्रियता बटोरी। इसकी कहानी, दमदार अभिनय और बैकग्राउंड स्कोर ने इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया। रिलीज़ के बाद लंबे समय तक इसकी चर्चा होती रही और इसे देखने वाले दर्शकों ने इसकी खूब सराहना की।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां सदियों पुरानी परंपराएं, जंगल और लोकविश्वास लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। कहानी के केंद्र में शिवा नाम का युवक है, जिसकी जिंदगी गांव की जमीन और जंगल से जुड़े विवाद के बीच उलझ जाती है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखाई देता है, लेकिन जैसे-जैसे घटनाएं आगे बढ़ती हैं, कहानी रहस्य और आध्यात्मिक तत्वों से भर जाती है। आखिर में आने वाला दैव नृत्य और उससे जुड़ा खुलासा पूरी कहानी को नया अर्थ देता है। यही क्लाइमैक्स फिल्म की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है और इसे देखने के बाद दर्शक लंबे समय तक उसके प्रभाव से बाहर नहीं निकल पाते।

फिल्म की कास्ट

अगर अब तक आप अंदाजा नहीं लगा पाए हैं तो बता दें कि यहां ‘कांतारा’ की बात हो रही है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। उनके साथ सप्तमी गौड़ा, किशोर, अच्युत कुमार और प्रमोद शेट्टी ने भी अहम किरदार निभाए हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन भी ऋषभ शेट्टी ने ही किया है और अभिनय के साथ निर्देशन में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

लोककथाओं और रहस्य को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से पेश करने की वजह से ‘कांतारा’ को भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रतिक्रिया मिली। ऋषभ शेट्टी की दमदार परफॉर्मेंस, अंजनीश लोकनाथ का शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक और फिल्म का रोमांचक अंत इसकी सबसे बड़ी खूबियों में गिना जाता है। खास तौर पर आखिरी करीब 20 मिनट दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखते हैं और फिल्म खत्म होने के बाद भी उसके दृश्य लंबे समय तक याद रहते हैं।

अक्टूबर 2026 में आया था प्रीक्वल

फिल्म के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है कि इसका अगला भाग ‘कांतारा: ए लेजेंड – चैप्टर 1’ भी ओटीटी पर देखने के लिए उपलब्ध है जो अक्टूबर, 2025 में रिलीज़ हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि यह सीक्वल नहीं बल्कि ‘कांतारा’ की कहानी से पहले की घटनाओं पर आधारित प्रीक्वल है। इसी वजह से इसे चैप्टर 1 नाम दिया गया है। अब, ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में इसके तीसरे भाग के रिलीज़ का भी संकेत दिया है।

इस ओटीटी पर मौजूद

अगर आपने अब तक ‘कांतारा’ नहीं देखी है तो यह फिल्म Netflix और Amazon Prime Video पर हिंदी समेत कई भाषाओं में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। करीब 2 घंटे 28 मिनट की इस फिल्म को IMDb पर 8.1 की शानदार रेटिंग मिली है। सस्पेंस, लोककथा और आध्यात्मिक रहस्य का अनोखा मेल इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाता है, यही वजह है कि कई दर्शक इसे बार-बार देखना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 15 मिनट की ये फिल्म है सस्पेंस का ओवरडोज़, IMDb रेटिंग भी तगड़ी, एंडिंग देख पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile