2 घंटे 2 मिनट की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, हर मिनट बढ़ता जाता है सस्पेंस और खौफ, देख ली तो भूल जाएंगे ‘रत्सासन’

By

रोमांच और सस्पेंस से भरी फिल्में हमेशा दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छाप छोड़ जाती हैं. जब लोग थिएटर से बाहर निकलते हैं, तो भी दिमाग में कई सवाल घूमते रहते हैं. यही वजह है कि सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों का अनुभव बिल्कुल अलग होता है. डर और हैरानी से भरे मोड़ दर्शकों को लंबे समय तक याद रहते हैं. तेलुगु फिल्म ‘रक्षासुदु’ भी ऐसी ही एक थ्रिलर है, जिसने दर्शकों को कभी न भूलने वाला अनुभव दिया था.

यह फिल्म 2018 में रिलीज़ हुई थी और यह ओरिजनल तमिल फिल्म रत्सासन की ऑफिशियल रीमेक है. तेलुगु दर्शकों के हिसाब से बदलाव करके इसे और भी दमदार बनाया गया. यह फिल्म केवल पुलिस इन्वेस्टिगेशन पर आधारित नहीं है, बल्कि इसमें एक गहरा भावनात्मक सफर भी दिखाया गया है.

फिल्म की कहानी

कहानी अरुण की है, जिसका सपना थ्रिलर फिल्में बनाने का होता है. लेकिन पिता के निधन के बाद वह अपने सपने को छोड़कर पुलिस अधिकारी बन जाता है. अपनी पहली जिम्मेदारी में ही उसे एक सीरियल किलर का केस मिलता है, जो मासूम स्कूल की लड़कियों की बेरहमी से हत्या कर रहा है. अरुण अपने फिल्ममेकिंग के अनुभव का इस्तेमाल करके हत्यारे की साइकोलॉजी को समझने की कोशिश करता है. इस प्रक्रिया में वह कई मुश्किलों का सामना करता है और यही संघर्ष दर्शकों को लगातार सस्पेंस में रखता है.

यह भी पढ़ें: दृश्यम वाले एक्टर की नई फिल्म, फैमिली ड्रामा और कॉमेडी से है भरपूर, IMDb रेटिंग तगड़ी, इस ओटीटी पर देखें

फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटोग्राफी इसे एक अलग ऊंचाई पर ले जाते हैं. हर सस्पेंस भरे पल में म्युज़िक का असर और भी गहरा हो जाता है. निर्देशक रमेश वर्मा ने ओरिजनल फिल्म की भावनाओं को बरकरार रखते हुए तेलुगु दर्शकों के हिसाब से इसे पेश किया. बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास इस फिल्म में पहली बार गंभीर किरदार में नजर आए.

फिल्म की कास्ट

फिल्म में साईं श्रीनिवास लीड रोल में हैं जबकि अनुपमा परमेश्वरन उनकी पार्टनर बनी हैं. इसके अलावा राजीव कनकला, सरवनन, विनय राय और सुजन जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं. घिबरन के दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक ने कहानी को और ज्यादा प्रभावी बनाया. कैमरा वर्क वेंकट सी. दिलीप का था और एडिटिंग अमर रेड्डी ने की थी. इसे पेन मूवीज़ के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया था.

IMDb रेटिंग और प्लेटफॉर्म

2019 में आई ‘रक्षासुदु’ फिल्म का रनटाइम 2 घंटे और 2 मिनट है. रत्सासन की इस रीमेक को भी लोगों ने इस हद तक पसंद किया और सराहा है कि IMDb ने इसे 7.9 की बढ़िया रेटिंग दे दी है. अगर आपने अब तक इसे नहीं देखा है आप इसे घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Amazon GIF 2025: सैमसंग से लेकर विवो तक, प्रीमियम फोन्स पर ऑफर्स का अंबार, प्राइम मेंबर्स के लिए है खास डिस्काउंट

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By