अगर आप अपने मनोरंजन के लिए कुछ मज़ेदार और धमाकेदार देखना चाहते हैं, तो ज़रा दिल थाम कर बैठिये क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आये हैं एक ऐसी फिल्म जो आपको एकदम हैरान करके रख देगी। इसकी सबसे ख़ास बात तो यह है कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। तो अपनी कुर्सी की पेटी को बाँध लीजिये और इस फिल्म की कहानी के सफर में हमारे साथ डूबने के लिए तैयार हो जाइये।
साल 2024 में रिलीज़ होने वाली यह फिल्म ‘द बर्थडे बॉय ‘ एक तेलगु सस्पेंस थ्रिलर मूवी है जिसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
इस फिल्म की कहानी जानने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे, फिल्म में 4 दोस्तों की मुख्य भूमिका रही है। विदेश में रहने वाले यह 4 दोस्त अपने पांचवे दोस्त का बर्थडे मना रहे होते हैं। बर्थडे खूब धूम धाम से मनाया जा रहा था, पार्टी में शराब, म्यूजिक, डांस और अन्य साड़ी चीज़ों का आयोजन था लेकिन तभी एक दिल दहला देने वाला ट्विस्ट सामने आता है। पार्टी के दौरान ही पांचो दोस्तों में से एक दोस्त की कुछ इस तरह मौत हो जाती है जिसका कोई अंदाज़ा भी नहीं लगा सकता था।
ध्यान देने वाली बात यह भी है कि इस फिल्म की आधे से ज़्यादा शूटिंग एक ही फ्लैट में हुई है, फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे पार्टी का माहौल अचानक ही गम और भय के माहौल में बदल जाता है। इस फिल्म की कहानी लगभग एक ही रात की है।
फिल्म के डायरेक्टर ने इस बात का दावा किया है कि, इस फिल्म की 80 प्रतिशत कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। बाकी का 20 परसेंट फिक्शन है जो फिल्म की दिलचस्पी और थ्रिल को बरक़रार रखने के लिए ऐड किया गया है। कास्ट की अगर बात करें तो इस फिल्म में रवि कृष्ण, समीर मल्ला और कनाकाला जैसे अभिनेताओं ने अपनी भूमिका निभाई है। इस फिल्म को IMBd पर 7.8 की ज़बरदस्त रेटिंग मिली है।
यह भी पढ़ें: 30,000 रुपये से कम में आने वाले 5 सबसे तगड़े फोन, लेटेस्ट Realme 16x 5G भी लिस्ट में