डीटल ने इस दिवाली अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर की घोषणा की

HIGHLIGHTS

दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है और जो इसकी तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए इस वर्ष डीटल की ओर से खूब सारी आतिशबाजी करने का मौका है, जिसमें ग्राहक पावर बैंक से लेकर एलईडी टीवी तक कई सारे आकर्षक तोहफे जीतने का अवसर हासिल कर सकते हैं।

अपनी किफायती लेकिन नवोन्मेषक पेशकश के जरिये भारतीय फीचर फोन बाजार में पहचान बना चुके ब्रांड डीटल ने आज अपने ‘दिवाली डीटल संग’ ऑफर की घोषणा की, जहां ग्राहकों को 15 अक्तूबर से 5 नवंबर 2018 तक डीटल का कोई भी फीचर फोन खरीदने पर एक तोहफा दिया जाएगा। कंपनी अपने #connecting40croreindians मिशन के तहत भाग्यशाली ग्राहकों को कुल 108 तोहफे देगी। ये फोन अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख इ-कॉमर्स प्लैटफॉर्मों पर खरीद सकते हैं। ये फोन डीटल की आधिकारिक वेबसाइट, हाल ही में लॉन्च की गयी मोबाइल एप्लीकेशन तथा मोबाइल रिटेलरों पर भी उपलब्ध हैं।

दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है और जो इसकी तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए इस वर्ष डीटल की ओर से खूब सारी आतिशबाजी करने का मौका है, जिसमें ग्राहक पावर बैंक से लेकर एलईडी टीवी तक कई सारे आकर्षक तोहफे जीतने का अवसर हासिल कर सकते हैं।

अनकनेक्टेड को कनेक्ट करने के अपने उद्देश्य के जरिये डीटल ने भारतीय बाजार में 349 रुपये से लेकर 1,199 रुपये तक की कीमत वाले 20 से अधिक फीचर फोन पेश किए हैं। इन फोन में ब्लूटूथ डायलर, टॉकिंग फीचर, वायरलेस एफएम, लाइव एफएम अलार्म, डिजिटल फ्रंट और रियर कैमरा आदि जैसे कई इनोवेटिव फीचर्स हैं। ग्राहक निश्चित रूप से डीटल के ऐसे वैल्यू फॉर मनी उत्पादों का लाभ उठाएंगे। बाजार में किफायती फीचर फोन पेश करना डीटल की एक विशेष खासियत रही है, ये फान विशेष रूप से जनसमूह को आपस में कनेक्ट करने के उद्देश्य से पेश किए गए हैं। 

इस बारे में डीटल के एमडी योगेश भाटिया कहते हैं, “दिवाली भारत में सबसे धूमधाम से मनाया जाने वाला बड़ा त्योहार है और हम चाहते हैं कि अपने ग्राहकों की जिंदगी में खुशहाली और समृद्धि लाते हुए उन्हें हम यह शुभ त्योहार अधिक उत्साह और खास अंदाज में मनाने में योगदान करें। इस त्योहारी मौसम में अतुल्य पेशकश के साथ हम अपने ग्राहकों को डीटल के उत्पाद खरीदने और आकर्षक उपहार जीतने का अवसर दे रहे हैं।”

देश के दूरदराज के क्षेत्रों के ग्राहकों से महत्वपूर्ण आर्डर प्राप्त कर रही डीटल ने बिना देरी किए उन तक पहुंच और उन्हें खरीद सुविधा देते हुए अपना एंड्रायड ऐप पेश किया है। यह वन-स्टॉप-सॉल्यूशन ग्राहकों के ऑनलाइन खरीदारी अनुभव को और ज्यादा सुविधाजनक बनाएगा। 

Connect On :