Apple AirPods 5 लॉन्च..जबरदस्त बदलावों के साथ मिलेगा ये ऑप्शन

HIGHLIGHTS

Apple ने अपने सबसे लोकप्रिय ऑडियो लाइनअप को बढ़ते हुए Apple AirPods 5 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।

अमेरिकी बाजार में AirPods 5 के बेस स्टैंडर्ड वेरिएंट की शुरुआती कीमत 129 डॉलर यानि (लगभग 10,800 रुपये से 12,999 रुपये के बीच इंडिया प्राइस) रखी गई है।

सबसे बड़ा बदलाव एप्पल का नया H3 ऑडियो चिपसेट है।

क्यूपर्टिनो की टेक दिग्गज Apple ने अपने सालाना इवेंट में अपनी स्टैंडर्ड वायरलेस ऑडियो लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए Apple AirPods 5 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह नई जेनरेशन उन यूज़र्स के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है जो बिना किसी झंझट के आईफोन, आईपैड और मैक के साथ सीमलेस वायरलेस ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं। ऐपल ने इस बार अपने जाने-पहचाने सिग्नेचर हाफ इन-ईयर (ओपन-ईयर) फॉर्म फैक्टर को बरकरार रखा है। यानी जिन यूज़र्स को कानों के अंदर सिलिकॉन ईयर-टिप्स की सील पसंद नहीं आती या कान में दर्द महसूस होता है, उनके लिए यह ओपन-ईयर डिजाइन एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) के साथ एक बेहतरीन समाधान बनकर आया है। इस नई सीरीज को कंपनी ने दो वेरिएंट्स स्टैंडर्ड बेस मॉडल और वायरलेस चार्जिंग केस वाले हाई-एंड मॉडल में पेश किया है।

क्या है कीमत?

कीमत और ग्लोबल सेल को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि अमेरिकी बाजार में AirPods 5 के बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत $129 (लगभग 12,600 रुपये) तय की गई है। वहीं, वायरलेस चार्जिंग केस, बेहतर बैटरी और अतिरिक्त कंट्रोल्स से लैस इसके हाई-एंड वेरिएंट का दाम $149 (लगभग 14,200 रुपये) रखा गया है। दोनों मॉडल्स के बीच महज $20 (करीब 1,600 रुपये) का मामूली फासला है। इस छोटे से प्राइस गैप को देखते हुए रोजमर्रा के इस्तेमाल, ट्रैवलिंग और वर्कस्पेस पर काम करने वाले यूज़र्स के लिए इसका वायरलेस चार्जिंग वेरिएंट ज्यादा व्यावहारिक और वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प साबित होता है।

परफॉरमेंस की डिटेल्स

ऑडियो परफॉर्मेंस और हार्डवेयर अपग्रेड्स की बात करें तो इस बार सबसे बड़ा इंजन रूम ऐपल का नया H3 चिपसेट है। यह प्रोसेसर एडवांस कंप्यूटेशनल ऑडियो तकनीक के जरिए अलग-अलग कानों की बनावट (इयर ज्योमेट्री) के हिसाब से साउंड को ऑटो-ट्यून करता है, जिससे ज्यादा रिच और डिटेल्ड बास व वोकल्स सुनाई देते हैं। इसके साथ ही, ओपन-ईयर फिट होने के बावजूद इसका एक्टिव नॉइज कैंसलेशन पिछले AirPods 4 की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा बैकग्राउंड नॉइज रिडक्शन डिलीवर करता है। चूंकि इसमें प्रो मॉडल्स की तरह कोई रबर सील नहीं है, इसलिए कंपनी ने मल्टीपल एक्सटर्नल माइक्रोफोन्स, एडवांस्ड सॉफ्टवेयर एल्गोरिदम और H3 चिप की प्रोसेसिंग पावर को एक साथ जोड़कर बाहर के शोर को दबाने का काम किया है।

सम्पूर्ण अपग्रेड

हायर-एंड $149 वाले मॉडल में कुछ ऐसे प्रैक्टिकल फीचर्स जोड़े गए हैं जो डेली यूसेज को बेहद आसान बना देते हैं। इस मॉडल में वायरलेस चार्जिंग केस के साथ-साथ ईयरबड्स के स्टेम पर ही स्वाइप करके वॉल्यूम कम या ज्यादा करने के लिए ऑन-स्टेम वॉल्यूम कंट्रोल (On-stem volume control) दिया गया है। बैटरी बैकअप के लिहाज से यह हाई-एंड मॉडल एएनसी ऑन रहने पर भी लगातार 5 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम है। हालांकि, लंबे समय से चर्चा में चल रहे इन-बिल्ट कैमरा वाले एयरपॉड्स इस बार देखने को नहीं मिले हैं और वे ऐपल के लॉन्ग-टर्म वियरेबल रोडमैप का हिस्सा बने रहेंगे। कुल मिलाकर, AirPods 5 कोई क्रांतिकारी डिजाइन बदलाव नहीं लाता, बल्कि रोजमर्रा के इस्तेमाल में काम आने वाले प्रैक्टिकल सुधारों जैसे तगड़ा H3 प्रोसेसर, बिना रबर टिप वाला ANC और वायरलेस चार्जिंग के साथ एक बेहद संतुलित और मैच्योर ऑडियो अपग्रेड पेश करता है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :