WhatsApp का धांसू फीचर, अब कोई नहीं होगा स्कैम का शिकार, कंपनी दिखा देगी ये खास मैसेज

HIGHLIGHTS

WhatsApp अनजान नंबरों के लिए नया Warning Message ला रहा है.

चैट शुरू करने से पहले नंबर और Common Group की जानकारी मिलेगी.

नया फीचर Scam और Spam से बचाने में मदद करेगा.

WhatsApp का धांसू फीचर, अब कोई नहीं होगा स्कैम का शिकार, कंपनी दिखा देगी ये खास मैसेज

WhatsApp ने पिछले कुछ महीनों में यूजर्स को साइबर ठगी और ऑनलाइन हमलों से बचाने के लिए कई प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े हैं. अब Meta के स्वामित्व वाला यह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक और नया सुरक्षा फीचर रोलआउट कर रहा है, जो यूजर्स को संदिग्ध चैट की पहचान करने में मदद करेगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

एक फीचर ट्रैकर के अनुसार, WhatsApp अब ऐसा नया चेतावनी मैसेज दिखाएगा, जो किसी अनजान फोन नंबर से आए नए मैसेज को खोलने से पहले स्क्रीन पर दिखाई देगा. बताया जा रहा है कि यह फीचर Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. इसका उद्देश्य यूजर्स को किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत शुरू करने से पहले सही फैसला लेने में मदद करना है.

अनजान चैट के लिए WhatsApp का नया Warning Message

फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने अपनी नई रिपोर्ट में Android और iOS के लिए WhatsApp के नए Warning Message फीचर की जानकारी दी है. यह फीचर तब काम करेगा जब किसी यूजर को किसी ऐसे फोन नंबर से मैसेज मिलेगा, जो उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं है.

रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही यूजर उस चैट को खोलने की कोशिश करेगा, WhatsApp पहले स्क्रीन पर एक चेतावनी मैसेज दिखाएगा.

Warning Message में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

रिपोर्ट में शामिल स्क्रीनशॉट के मुताबिक, Warning Message में उस फोन नंबर का रजिस्ट्रेशन किस देश में हुआ है, इसकी जानकारी दिखाई जाएगी. इसके अलावा WhatsApp यह भी बताएगा कि वह नंबर आपके कॉन्टैक्ट में सेव है या नहीं. अगर उस व्यक्ति के साथ आपका कोई Common Group है, तो उसकी जानकारी भी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी.

WhatsApp देगा स्कैम से जुड़ी चेतावनी

WhatsApp इस Warning Message में यह भी लिखेगा कि, “Scammers आपको अपनी निजी जानकारी, पासवर्ड देने या पैसे भेजने के लिए धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं.” इस जानकारी को देखने के बाद यूजर के पास चैट जारी रखने या उसे बंद करने का विकल्प होगा.

रिपोर्ट के अनुसार, अगर यूजर चैट बंद करने का फैसला करता है, तो सामने वाले व्यक्ति को इसकी कोई जानकारी नहीं मिलेगी.

Spam और Scam पर लग सकती है रोक

WhatsApp का यह नया फीचर अनजान नंबरों से आने वाले Spam, Scam और फर्जी संदेशों को पहचानने में मदद कर सकता है. इससे यूजर्स किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से बातचीत शुरू करने से पहले जरूरी जानकारी देख सकेंगे और सोच-समझकर फैसला ले सकेंगे.

WhatsApp पर जल्द आ सकते हैं ये नए फीचर्स

रिपोर्ट के अनुसार Meta WhatsApp के लिए कई अन्य नए फीचर्स पर भी काम कर रही है. कंपनी जल्द ही Home Screen के लिए एक Dedicated Voice Note Widget ला सकती है. इसके अलावा iPhone यूजर्स के लिए View Once Text Message फीचर की भी टेस्टिंग की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio और Vi ने एकसाथ पेश किया 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा पैक, बेनिफिट्स जान हो जाएंगे खुश, FIFA देखने वालों की मौज

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile