WhatsApp पर कमाल का फीचर, खाली नहीं दिखेगी DP, ऑटो-फोटो अपने आप लगा देगा पिक्चर

HIGHLIGHTS

WhatsApp खाली DP की समस्या का हल ला रहा है

अब बिना प्रोफाइल फोटो वाले कॉन्टैक्ट की सेव फोटो दिखेगी

फीचर फिलहाल iOS बीटा में टेस्ट हो रहा है

WhatsApp पर कमाल का फीचर, खाली नहीं दिखेगी DP, ऑटो-फोटो अपने आप लगा देगा पिक्चर

WhatsApp New Feature: WhatsApp अब एक छोटे लेकिन बेहद काम के बदलाव पर काम कर रहा है. WhatsApp का यह नया अपडेट रोजमर्रा की चैटिंग को थोड़ा कम फ्रस्टेटिंग बना सकता है. अगर आपने कभी नोटिस किया है कि कई लोगों की DP नहीं होती और सिर्फ एक खाली सिल्हूट दिखता है. सोचिए यह कितना कंफ्यूजिंग हो सकता है, खासकर जब कई कॉन्टैक्ट्स का नाम एक जैसा हो. अब कंपनी इसका हल निकाल रही है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

WhatsApp टेस्ट कर रहा है फीचर

नई रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp एक ऐसा फीचर टेस्ट कर रहा है जिसमें अगर किसी यूजर ने अपनी प्रोफाइल फोटो सेट नहीं की है तो ऐप आपके फोन में सेव उस कॉन्टैक्ट की फोटो दिखाएगा. मतलब जो तस्वीर आपने खुद सेव की है, वही चैट में दिखेगी. सीधी भाषा में समझें तो अब खाली आइकन की जगह आपको वही चेहरा दिखेगा जिसे आपने उस नंबर के साथ सेव किया हुआ है.

यह बदलाव छोटा लग सकता है, लेकिन असल में काफी बड़ा फर्क डालता है. जिन लोगों के पास सैकड़ों कॉन्टैक्ट्स होते हैं या जिनके फोन में एक जैसे नाम बार-बार सेव होते हैं, उनके लिए यह फीचर पहचान को आसान बना देगा. सबसे जरूरी बात, यह फीचर प्राइवेसी को छेड़ता नहीं है. यह सिर्फ आपके फोन के अंदर मौजूद डेटा का इस्तेमाल करता है. सामने वाले व्यक्ति को कोई फर्क नहीं पड़ेगा और उनकी प्रोफाइल सेटिंग्स भी वैसी ही रहेंगी.

डीपी हटने के बाद भी दिखाई देगी फोटो

अगर कोई यूजर अपनी DP हटा भी देता है या उसे हाइड करता है, तब भी आपको वही फोटो दिखेगी जो आपने अपने फोन में सेव की है. अभी यह फीचर iOS के बीटा वर्जन में टेस्ट हो रहा है. यानी अभी हर किसी को नहीं मिला है, और कंपनी ने इसकी ऑफिशियल रोलआउट डेट भी नहीं बताई है.

लेकिन यहां एक बात साफ है, WhatsApp अब सिर्फ बड़े फीचर्स पर नहीं, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस के छोटे-छोटे पेन प्वाइंट्स पर भी काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile