WhatsApp का धमाकेदार फीचर! ऑनलाइन इंडिकेटर से पता चलेगा दोस्त का ऑनलाइन स्टेटस, फौरन एक्टिव का पता चलेगा

HIGHLIGHTS

WhatsApp प्रोफाइल फोटो पर ग्रीन ऑनलाइन डॉट दिखाने वाले फीचर पर काम कर रहा है.

कंपनी नया Backup Management सेक्शन भी तैयार कर रही है.

दोनों फीचर्स फिलहाल टेस्टिंग और डेवलपमेंट चरण में हैं.

दुनियाभर में अरबों यूजर्स वाले लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp Android यूजर्स के लिए दो नए फीचर्स पर काम कर रहा है. इनका उद्देश्य ऐप के इस्तेमाल को और आसान बनाना है. पहला फीचर एक ग्रीन ऑनलाइन इंडिकेटर है. यह एक छोटा ग्रीन डॉट होगा, जो किसी कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल फोटो पर दिखाई देगा. इसकी मदद से यूजर्स तुरंत जान सकेंगे कि सामने वाला व्यक्ति WhatsApp पर एक्टिव है या नहीं.

इससे किसी से संपर्क करने के लिए पहले मैसेज भेजकर उसका इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी. Facebook और Instagram इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इस तरह के फीचर से पहले से परिचित हैं, जहां ऑनलाइन यूजर्स की पहचान इसी तरह की जाती है.

ग्रीन डॉट से ऑनलाइन स्टेटस देखना होगा आसान

फिलहाल यह फीचर Android Beta Version 2.26.24.5 में देखा गया है. प्राइवेसी के मामले में WhatsApp इस ग्रीन डॉट की विजिबिलिटी को मौजूदा प्राइवेसी सेटिंग्स से जोड़ सकता है. यानी इसका नियंत्रण यूजर्स के पास ही रहेगा. रिपोर्ट के मुताबिक भविष्य में यह ग्रीन डॉट चैट इंफॉर्मेशन में दिखाई देने वाले “Online” टेक्स्ट की जगह भी ले सकता है.

बैकअप मैनेजमेंट सेक्शन पर भी काम जारी

WhatsApp दूसरा बड़ा बदलाव Backup Management सेक्शन में करने की तैयारी कर रहा है. यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. कंपनी ऐप में एक खास सेक्शन जोड़ने की योजना बना रही है, जहां यूजर्स अपने मौजूदा बैकअप देख सकेंगे, गैर-जरूरी फाइलें हटा सकेंगे और जरूरत पड़ने पर बैकअप की अतिरिक्त कॉपी भी बना सकेंगे.

इस फीचर के आने के बाद स्टोरेज पर ज्यादा नियंत्रण मिलेगा और पुराने चैट डेटा से होने वाली अव्यवस्था भी कम होगी.

Google भी दे सकता है अतिरिक्त बैकअप कंट्रोल

WhatsApp के आगामी फीचर्स को बेहतर बनाने में Google भी भूमिका निभा सकता है. Google Play Services Version 26.23 के साथ Android यूजर्स को जल्द ही फोन की सेटिंग्स में ही WhatsApp Backup के विकल्प दिखाई दे सकते हैं. इससे Google Drive के जरिए बैकअप मैनेज करना और स्टोरेज कंट्रोल तक पहुंचना पहले की तुलना में आसान हो सकता है. रिपोर्ट के अनुसार सेटिंग्स में सीधे शॉर्टकट और त्वरित एक्सेस भी दिया जा सकता है.

भारत में कब मिलेगा नया फीचर?

फिलहाल दोनों में से कोई भी फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक ये फीचर्स अभी टेस्टिंग और डेवलपमेंट चरण में हैं. हालांकि WhatsApp जब इन्हें जारी करेगा, तब ऑनलाइन यूजर्स की पहचान करना और पुराने बैकअप को मैनेज करना पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio और Vi ने एकसाथ पेश किया 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा पैक, बेनिफिट्स जान हो जाएंगे खुश, FIFA देखने वालों की मौज

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :