आखिरकार आ ही गया WhatsApp का सबसे धाकड़ फीचर, सभी कर रहे थे बेसब्री से इंतज़ार

Highlights

WhatsApp ने लॉन्च किया धमाल मचाने वाला धाकड़ फीचर

WhatsApp पर बदल जाएगा चैटिंग का अंदाज

एक मैसेज करने के बाद अब आप ये सब भी कर सकेंगे

हम जानते है कि Meta द्वारा संचालित Instant Messaging WhatsApp के पास काफी समय से Disappearing Message Feature है। इस फीचर की मदद से 7 दिनों के बाद कोई भी मौसे अपने आप ही डिलीट हो जाता है। यानि अगर आप ज्यादा पुराने मैसेज अगर देखना चाहते हैं तो यह डिलीट हो जाते हैं और आप इन्हें देख नहीं सकते हैं। हालांकि अब WhatsApp के इस धमाका मचाने फीचर के साथ एक नई फंगक्शनैलिटी को भी जोड़ दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता देते है कि नई Functionality के साथ आप यानि WhatsApp के यूजर्स किसी भी मैसेज को अब एक निर्धारित समय पर डिलीट करने के लिए सेट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अब आप जब चाहेंगे तभी कोई मैसेज डिलीट हो सकता है। 

हालांकि इसके अलावा यह भी देखा जा रहा है कि इस नए फीचर की मदद से अब सभी यूजर्स के लिए भी Disappearing Messages को ऑटोमैटिक तौर पर टर्न ऑन किया जा सकता है। यानि WhatsApp Users अब सभी चैट्स के लिए इस फीचर को ऑन करके रख सकते हैं। 

हालांकि आपको जानकारी के लिए यह भी बता देते है कि WhatsApp Users के पास अब और भी ज्यादा ऑप्शन होने वाले हैं कि एक मैसेज को डिलीट हुए कितना समय हुआ है। इस फीचर को सबसे पहले पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। हालांकि इस समय इसमें मात्र एक ही ऑप्शन था कि 7 दिनों के बाद मैसेज अपने आप ही डिलीट हो जाएगा। हालांकि अब आप किसी भी मैसेज को 24 घंटे से लेकर 90 दिनों के भीतर अपने अनुसार कभी भी डिलीट कर सकते हैं। हालांकि WhatsApp ने यह भी कहा है कि बाय डिफ़ॉल्ट Disappearing Messages को ऑन करने के बाद भी वर्तमान चैट्स पर कोई भी असर नहीं होने वाला है। 

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि जब भी एक यूजर कोई मैसेज करता है तो उसे एक प्रॉम्प्ट मिलने वाला है, जो उसे इस फीचर के ऑन होने की जानकारी देने वाला है। इसके अलावा एक नोट भी यहाँ आपको नजर आने वाला है कि यह फीचर बाय डिफ़ॉल्ट ही ऑन है। 

हालांकि एक मैसेज आपको यह भी मिलने वाला है या मिल गया है कि आप किसी भी चैट में इस फीचर को ऑफ कर सकते हैं। हालांकि नई डिफ़ॉल्ट सेटिंग किसी भी प्रकार से ग्रुप चैट्स को किसी भी प्रकार से इफेक्ट नहीं करती है। WhatsApp का कहना है कि जब भी कोई ग्रुप बनाया जाने वाला है, उस समय यूजर्स से इस फीचर को ऑन या ऑफ रखने के लिए पूछा जाने वाला है।  

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile