WhatsApp का धांसू फीचर, चैनल एडमिन को होगा जबरदस्त फायदा, शेयर कर पाएंगे ऐसे फोटो-वीडियो और टेक्स्ट

HIGHLIGHTS

WhatsApp नया “Channel Status” फीचर रोलआउट कर रहा है.

अब Channel Admin भी 24 घंटे वाला Status शेयर कर सकेंगे.

Followers Status पर Reaction और Share भी कर पाएंगे.

WhatsApp का धांसू फीचर, चैनल एडमिन को होगा जबरदस्त फायदा, शेयर कर पाएंगे ऐसे फोटो-वीडियो और टेक्स्ट

WhatsApp कथित तौर पर एक नया “Channel Status” फीचर रोलआउट कर रहा है. अभी तक प्लेटफॉर्म पर सिर्फ इंडीविजुअल यूजर्स ही स्टेटस या स्टोरी शेयर कर सकते थे, लेकिन नए फीचर के बाद चैनल एडमिन भी अपने चैनल पर 24 घंटे के लिए Temporary Updates शेयर कर सकेंगे.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए लाया जा रहा है और फिलहाल इसे चुनिंदा यूजर्स के बीच Phase Wise तरीके से जारी किया जा रहा है.

24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाएगा Status

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार चैनल एडमिन इस फीचर की मदद से Photo, Video, Text, Layout और दूसरे Media Format को Story की तरह पोस्ट कर पाएंगे. यह स्टटेस 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाएगा. कंपनी इस फीचर को Channel ऑनर के लिए एक फास्ट और कैजुअल कम्युनिकेशन टूल की तरह पेश कर सकती है, जिससे बिना परमानेंट पोस्ट किए फॉलोवर्स तक जल्दी जानकारी पहुंचाई जा सके.

ऐसे काम करेगा नया Channel Status फीचर

अगर कोई Admin Channel Status लगाना चाहता है, तो सबसे पहले उसे अपना Channel खोलना होगा. इसके बाद Create Status ऑप्शन पर टैप करना होगा. फिर यूजर Photo, Video या दूसरा Content चुन सकेगा. Status Editor में Text, Sticker और दूसरे Edit भी जोड़े जा सकेंगे. अगर किसी यूजर के पास एक से ज्यादा Channel हैं, तो Final Share से पहले वह यह भी चुन सकेगा कि Status किस Channel पर पोस्ट करना है. हालांकि एक बार में सिर्फ एक ही Channel पर Status शेयर किया जा सकेगा.

Followers भी कर सकेंगे Reaction

रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp Followers के लिए भी Interaction Features जोड़ सकता है. यूजर्स Channel Status पर Like या Reaction दे सकेंगे. इसके अलावा Status को अपने WhatsApp Status पर भी शेयर किया जा सकेगा. Personal Status और Channel Status के बीच Confusion ना हो, इसके लिए ऊपर “Channel Status” Label दिखाई देगा.

Permanent Post की जगह Quick Update

यह फीचर खास तौर पर Quick Announcement, Event Reminder, Behind-The-Scenes Content और जरूरी जानकारी शेयर करने के लिए उपयोगी माना जा रहा है. क्योंकि Status 24 घंटे बाद हट जाएगा, इसलिए यह Short-Term Content के लिए ज्यादा बेहतर माना जा रहा है.

धीरे-धीरे बढ़ेगा रोलआउट

रिपोर्ट्स के अनुसार WhatsApp पिछले कई महीनों से इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा था. अब स्टेबिलिटी और फंक्शनलिटी बेहतर होने के बाद इसे पब्लिक रोलआउट मिलना शुरू हुआ है. फिलहाल यह फीचर सीमित यूजर्स तक पहुंचा है, लेकिन आने वाले हफ्तों में ज्यादा लोगों को इसका एक्सेस मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile