UPI ऐप्स के माध्यम से भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए आज हम एक बड़ी खबर लेकर आए हैं जो कि यह है कि, Paytm और PhonePe UPI ऐप्स पर बहुत जल्द एक नया अपडेट आने वाला है जिसके तहत आपको इन ऐप्स के जरिए 200 रुपये तक का भुगतान करने के लिए पिन नंबर डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिस नए फीचर की हम बात कर रहे हैं वो UPI Lite है। दोनों कंपनियां ये अपडेट लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और बहुत जल्द आपको अपने फोंस पर इन ऐप्स में ये बदलाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: भारत में OnePlus 11 5G से उठा पर्दा, अभी करें प्री-बुक और उठाएं ये लाभ
कम पैसों की पेमेंट को आसान बनाने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए इन कंपनियों ने UPI Lite को लाने का फैसला लिया है। इसके माध्यम से अगर आप 200 रुपये या इससे कम की पेमेंट करते हैं तो UPI PIN के बिना ही पेमेंट करना संभव होगा।
UPI Lite एक ऑन-डिवाइस वॉलेट सर्विस है। यह सुविधा आपको UPI पिन नंबर के बिना 200 रुपए तक की छोटी-मोटी पेमेंट करने के लिए सक्षम बनाती है। अभी तक वॉलेट के जरिए सिर्फ डेबिट को संभव बनाया गया है। UPI Lite में रीफंड समेत सभी क्रेडिट डायरेक्ट ग्राहकों को बैंक अकाउंट्स में भेज दिए जाते हैं। मार्केट में UPI लेनदेन के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला पेमेंट ऐप PhonePe है, इसके बाद Google Pay और फिर Paytm तीसरे नंबर पर आता है।
हमारे देश में 75% कैश लेनदेन 100 रुपये से कम कीमत पर होता है। मार्च 2022 में जारी किए गए NPCI सर्क्युलर से पता चला कि, कुल UPI पेमेंट्स का 50% लेनदेन 200 रुपये या उससे कम कीमत में होता है।
यह भी पढ़ें: Google ChatGPT को टक्कर देने आ रहा है Google Bard, ऐसे कर सकते हैं एक्सेस
यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ OnePlus का पहला टैबलेट, जानें कब शुरू होगी सेल?