एप्पल पे के बाद सैमसंग ने भी लॉन्च की सैमसंग पे सेवा

HIGHLIGHTS

सैमसंग ने चीन में आधिकारिक तौर पर अभी सैमसंग पे (मोबाइल वॉलेट सेवा) को लॉन्च किया है.

एप्पल पे के बाद सैमसंग ने भी लॉन्च की सैमसंग पे सेवा

सैमसंग ने चीन में आधिकारिक तौर पर अभी सैमसंग पे (मोबाइल वॉलेट सेवा) को लॉन्च किया है. कंपनी ने यह सेवा क्षेत्रीय यूनियन पे के साथ साझेदारी के बाद शुरू की है. इस सेवा के माध्यम से आप अपने स्मार्टफ़ोन से ही किसी सामान के लिए भुगतान कर सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Dell Latitude 7275 Hands on Hindi Video

यह सेवा एप्पल पे को देखते हुए ही लॉन्च की गई है, एप्पल पे को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. इसके साथ ही बता दें कि एप्पल पे भी इसी क्षेत्रीय कंपनी के साथ साझेदारी में शुरू हुई थी. तो कहा जा सकता है कि एप्पल और सैमसंग पे सेवा अब चीन में चल रही अलीपे सेवा के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा करने वाली हैं.

आपको बता दें कि पोपुलर सोशल मीडिया प्लेटफार्म WeChat का भी यहाँ अपना पेमेंट सिस्टम है. इसके अलावा चीन स्मार्टफ़ोन निर्माता कंपनी हुवावे ने भी यूनियन पे के साथ साझेदारी करके हुवावे पे, एक NFC मोबाइल पेमेंट सेवा शुरू की है.

इसे भी देखें: व्हाट्सऐप से जल्द ही कर पायेंगे लैंडलाइन और मोबाइल पर कॉल

इसे भी देखें: BIG DEALS: अमेजन पर आज से शुरू हुई मेगा मोबाइल सेल, कुछ शानदार ऑफर्स

इमेज सोर्स:

Ashvani Kumar is Tech, Politics, and Sports lover. View Full Profile