कोई भी App खोलते ही जो सबसे पहली चीज नजर आती है, वह उसका नाम होता है। इसी नाम पर सबसे पहले नजर जाती है। हालांकि, आज कुछ नया ही हो गया, असल में, जैसे ही यूजर्स ने आज Instagram को अपने फोन में ओपन किया तो उन्होंने कुछ नया नया सा महसूस किया। Instagram नाम अब पहले जैसा नहीं रहा है। Instagram ने पूरे 10 साल बाद अपने Wordmark को नया लुक दे दिया है। इस बदलाव की घोषणा खुद ही Instagram के Head Adam Mosseri की ओर से की गई है।
इससे पहले Instagram की Visual Identity में इतना बड़ा बदलाव 2016 में हुआ था, जब पुराने भूरे कैमरा लोगो को हटाकर वो Colourful Gradient Icon को ऐड किया गया था।
नए Wordmark में Instagram की जानी-पहचानी Script Style बरकरार रखी गई है, लेकिन लेटर्स के साइज़ और डिजाइन को फिर से तैयार किया गया है। इससे Instagram नाम पहले के मुकाबले थोड़ा अलग और मॉडर्न नजर आ रहा है।
Adam Mosseri ने अपनी Instagram Post में बताया कि App के सबसे ऊपर दिखने वाले नाम की Typography को ज्यादा Sharp, Cleaner और Modern बना दिया गया है। उनका कहना है कि ब्रांड की असली पहचान और Simplicity को पूरी तरह बरकरार रखा गया है। इस अपडेट में केवल Instagram नाम लिखने वाली Typography बदली गई है, बाकी Colourful Gradient Camera Icon बिल्कुल पहले जैसा ही रहेगा।
10 साल बाद आए इस नए Wordmark पर Users दो हिस्सों में बँट गए हैं। एक तरफ कई लोगों ने ‘Love this’ और ‘बेहतरीन Modernization’ जैसे Comments लिखकर इस Fresh Look की तारीफ की है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने इसे ‘AI से बना हुआ’ जैसा बताया है। सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है नए ‘r’ अक्षर के डिजाइन को लेकर।
यह भी पढ़ें: Vivo S2 vs Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना