WhatsApp पर ‘NO’ लिखना पड़ेगा भारी, चुटकियों में खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट..क्या है नया स्कैम?

HIGHLIGHTS

WhatsApp पर एक नया स्कैम सामने आया है।

इस नए स्कैम में व्हाट्सएप पर 'NO' रिप्लाई करते ही बैंक अकाउंट खाली हो जाएगा।

क्या हैं इस WhatsApp के नए स्कैम से बचने के रामबाण उपाय।

WhatsApp पर आने वाले हर बैंक अलर्ट का जवाब देना पहले तो सुरक्षित नहीं है, दूसरा यह काफी भारी पड़ सकता है। हैदराबाद Police Commissioner VC Sajjanar ने एक नए साइबर स्कैम (cyber scam) को लेकर एक नई चेतावनी जारी की है, इस नए स्कैम में fraudsters कथित तौर पर यूजर्स को पैनिक में डालकर उनसे सिर्फ ‘NO’ reply करने के लिए कहते हैं, उन्हें बाध्य करते हैं। पुलिस के अनुसार, ऐसे मामलों में यूजर ने ना तो कोई OTP शेयर किया होता है और ना ही किसी suspicious link पर क्लिक किया होता है, इसके बाद भी बैंक अकाउंट पर झाड़ू फेर दी जाती है। इस तरह के स्कैम को लेकर अभी तक कई मामले सामने आए हैं।

Sajjanar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है, इस scam को ‘auto-execution file attack’ का नाम दिया जा रहा है, इस स्कैम या साइबर अटैक में व्हाट्सएप यूजर्स से अनजान नंबर आदि से आने वाले लेनदेन मैसेज जा जवाब देने की अपील की जा रही है।

कैसे काम करता है ये स्कैम?

Commissioner के मुताबिक, स्कैम की शुरुआत WhatsApp पर किसी अनजान नंबर से आए एक फेक बैंकिंग मैसेज से होती है। इसमें बताया जाता है कि आपके अकाउंट से एक निश्चित रकम डेबिट हुई है, इसके तुरंत बाद दूसरा मैसेज आता है, जिसमें यूजर्स से कहा जाता है कि अगर आपने इस लेनदेन को नहीं किया है तो आपको तुरंत ही ‘NO’ Reply करना चाहिए। इस स्कैम को लेकर दावा किया जा रहा है कि डर में उसी समय रिप्लाई करते ही hidden malware scripts activate हो जाती है और साइबर स्कैम करने वाले यूजर्स के फोन का कंट्रोल हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं और कई मामलों में कामयाब भी हो जाते हैं।

ऐसे WhatsApp Messages आएं तो क्या करें?

Police Commissioner ने सलाह दी है कि किसी भी अनजान नंबर से आए बैंक के लेनदेन से जुड़े किसी भी मैसेज पर YES या NO रिप्लाई करने की जरूरत नहीं है। आपको ऐसे नंबर से आने वाले सभी मैसेज को उसी समय ब्लॉक करना चाहिए, इसके अलावा चैट को भी डिलीट कर देना चाहिए।

अगर आपको शक है कि अकाउंट से छोटा सा भी अमाउन्ट काटा है तो आपको अपने बैंकिंग एप पर जाकर उसी समय अपने बैंक को शिकायत करनी चाहिए। अगर आप cyber fraud का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत 1930 cybercrime helpline पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: बेहद सस्ते में घर ले जाएँ 4K Smart TV.. अमेजन पर मिल रही ये कड़क डील, LG का शानदार टीवी कौड़ियों के भाव

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :