WhatsApp को यूज़ कर सकते हैं हिन्दी, उर्दू समेत कई क्षेत्रीय भाषाओं में, बस करना होगा ये काम

Highlights

WhatsApp को क्षेत्रीय भाषाओं में कैसे करें उपयोग

हिन्दी, उर्दू, तमिल, बंग्ला में यूजर कर सकते हैं अपना WhatsApp

दो तरीकों से की जा सकती है ऐप की भाषा चेंज

Meta-अधिकृत इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप (WhatsApp) अक्सर अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लाता है और शायद यही कारण है कि लोग इस ऐप के बदले कोई इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप उतना पसंद नहीं करते हैं। भारत में व्हाट्सऐप यूजर्स (WhatsApp users) की संख्या अधिक है और यह एक ऐसा देश है, जहां हर राज्य और क्षेत्र की अपनी भाषा (regional language) है।  

इतने बड़े यूजर बेस को सेवा देने के लिए ऐप कई क्षेत्रीय भाषाओं के विकल्प देता है जिसमें हिन्दी, उर्दू, तमिल, गुजराती, कन्नड़, बंग्ला आदि शामिल है। आप दो तरह से अपने व्हाट्सऐप की भाषा बदल सकते हैं। पहला पूरे स्मार्टफोन की भाषा बदल (change smartphone language) कर और दूसरा व्हाट्सऐप की भाषा (change whatsapp language) बदल कर।

पहला तरीका: पूरे स्मार्टफोन की भाषा बदल कर

व्हाट्सऐप (WhatsApp) आपके स्मार्टफोन की डिफ़ाल्ट लैड्ग्वेज (default language) को अपनाता है। अगर आप अपने फोन की भाषा को हिन्दी, उर्दू, तमिल, बंग्ला, तमिल या अन्य किसी भाषा में बदल देते हैं तो ऑटोमेटिकली व्हाट्सऐप भी उसी भाषा में नज़र आएगा।

Android फोन पर भाषा कैसे बदलें

  • सबसे पहले सेटिंग्स में जाएं और यहाँ सिस्टम में जाकर लैड्ग्वेज एंड इनपुट में जाकर लैड्ग्वेज विकल्प पर जाएं।
  • एड अ लैड्ग्वेज पर टैप कर के जो भाषा चाहते हैं उसे चुनें।

iPhone पर भाषा कैसे बदलें

  • iPhone सेटिंग्स पर जाएं।
  • अब यहां जनरल में जाकर लैड्ग्वेज एंड रीजन पर जाकर आईफोन लैड्ग्वेज विकल्प पर जाएं।
  • अब जो भाषा चाहते हैं उस पर टैप कर  के उसे चुन सकते हैं।

KaiOS पर भाषा कैसे बदलें

  • सेटिंग्स पर जाएं और पर्सनलाइज़ेशन चुनने के लिए साइड में स्क्रॉल करें।
  • स्क्रॉल डाउन कर के भाषा चुनें।
  • इस तरह आप अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं।

WhatsApp ऐप से इस तरह बदलें भाषा

  • व्हाट्सऐप सेटिंग्स पर जाएं।
  • यहां चैट विकल्प पर जाकर ऐप लैड्ग्वेज पर जाएं।
  • अब जो भाषा चुनना चाहते हैं उस पर टैप कर के नई भाषा चुनें। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile