तकनीकी की इस दुनिया में लोगों से जुड़े रहने के लिए हम सभी स्मार्टफोन का सहारा लेते हैं और स्मार्टफोन में मौजूद WhatsApp हमारी सबसे अधिक मदद करता है। हालांकि कभी ऐसा भी हुआ होगा जब आपके किसी बहुत करीबी दोस्त ने आपको ब्लॉक कर दिया हो। अगर ऐसा होता है तो हम बात करने का नया तरीका ढूंढते रहते हैं। ब्लॉक होने के बाद हम परेशान होकर सोचते हैं कि अब कैसे अपने फ्रेंड से बात करें जिसने हमें ब्लॉक कर दिया है। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे अप ब्लॉक होने के बाद भी मैसेज कर सकते हैं या फिर खुद को अनब्लॉक कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको कनफर्म करना होगा कि सामने वाले ने आपको ब्लॉक किया है या नहीं। इसके लिए आपको सामने वाले को एक मैसेज भेजना होगा। अगर मैसेज पर एक ही टिक आया है तो समझ जाइए कि उनके पास मैसेज नहीं पहुंचा है और आपको उन्होंने ब्लॉक कर दिया है।
ब्लॉक किए यूजर से फिर बात करने के लिए आपको WhatsApp अकाउंट को डिलीट करना होगा और फिर से साइन-अप करना होगा। उसके बाद आप अपने आप अनब्लॉक हो जाएंगे और फिर से मैसेज कर सकते हैं। याद रखें कि अकाउंट डिलीट करने से आपका पूरा बैकअप उड़ सकता है तो। आप सुनिश्चित कर लें कि आपके लिए क्या ज़रूरी है।
दूसरे तरीके के लिए आपको अपने दोस्त की मदद लेनी होगी। आपको अपने दोस्त को एक ग्रुप बनाने को कहना होगा। उसमें अगर वो आपको और ब्लॉक करने वाले व्यक्ति को जोड़ता है तो आप जो मैसेज करेंगे वो उसको मिलते रहेंगे। ब्लॉक किए हुए व्यक्ति के पास आपकी बात पहुंच जाएगी।