आज के समय में स्मार्टफोन हर किसी की जरूरत बन चुका है. इसी वजह से बाजार में असली के साथ-साथ नकली फोन भी तेजी से बिक रहे हैं. ये फेक फोन इतने मिलते-जुलते होते हैं कि बॉक्स से लेकर डिजाइन तक सब कुछ असली जैसा लगता है, जिससे लोग आसानी से धोखा खा जाते हैं.
लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको इसे पहचानने के लिए किसी खास टूल या टेक्निकल ज्ञान की जरूरत नहीं है. कुछ आसान तरीकों से आप खुद ही पता लगा सकते हैं कि फोन असली है या नकली.
हर स्मार्टफोन का एक यूनिक IMEI नंबर होता है, जिसे International Mobile Equipment Identity कहा जाता है. फोन के डायलर में *#06# डालने पर यह नंबर स्क्रीन पर दिखाई देता है. यही नंबर फोन के बॉक्स और डिवाइस पर लगे स्टिकर पर भी होता है. आपको बस यह देखना है कि तीनों जगह नंबर एक जैसे हैं या नहीं. अगर इनमें फर्क है, तो यह साफ संकेत है कि फोन नकली हो सकता है. आप चाहें तो IMEI को ऑनलाइन वेबसाइट या कंपनी के सपोर्ट पेज पर भी चेक कर सकते हैं.
कई नकली फोन दिखने में असली जैसे होते हैं, लेकिन उनका सॉफ्टवेयर उन्हें पकड़वा देता है.
असली फोन आमतौर पर स्मूद और क्लीन चलता है, जबकि नकली फोन में गड़बड़ी साफ नजर आती है.
नकली या रीफर्बिश्ड फोन फोटो में सही लग सकता है, लेकिन हाथ में लेने पर फर्क दिखता है.
बड़ी कंपनियां डिटेलिंग पर ध्यान देती हैं, जबकि नकली फोन में यह कमी साफ दिखती है.
थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है. सबसे आसान तरीका यही है कि फोन हमेशा आधिकारिक स्टोर, अधिकृत डीलर या भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ही खरीदें. अगर कोई डील बहुत सस्ती लग रही है, तो सावधान हो जाएं. अक्सर ऐसे ऑफर ही सबसे बड़े स्कैम साबित होते हैं.
यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट