how to track and disable Stolen phone
हमारा स्मार्टफोन बैंकिंग डिटेल्स समेत हमारा सारा डेटा स्टोर करता है। फोन खो जाना या चोरी हो जाना सबसे बुरे सपने की तरह होगा जो सच हो सकता है। लेकिन आप क्या करेंगे अगर कभी आपका फोन खो जाए या चोरी जाए? आप उसे कैसे ट्रैक कर सकते हैं? क्या आप उस डिवाइस को ब्लॉक कर सकते हैं ताकि कोई उसका गलत इस्तेमाल न कर सके। चिंता न करें, आज हम आपको इन सभी सवालों का जवाब देने वाले हैं।
मान लीजिए अगर कभी अपका फोन खो जाता है, तो सबसे पहले तो आपको घबराना नहीं है। भारतीय सरकार ने आपकी मदद के लिए Sanchar Saathi पोर्टल पेश किया है। यह पोर्टल डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम्युनिकेशन (DoT) द्वारा सेट किया गया है। यह आपके डिवाइस को ट्रैक करने के लिए Central Equipment Identity Register (CEIR) का इस्तेमाल करता है।
इस पोर्टल की मदद से आप अपने डिवाइस को ट्रैक और ब्लॉक कर सकते हैं ताकि उसका गलत इस्तेमाल न किया जा सके। आइए देखते हैं इसे कैसे इस्तेमाल करना है।
सबसे पहले तो इस पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास खोए हुए/ चोरी हुए स्मार्टफोन की वैलिड पुलिस कम्प्लेन्ट होनी चाहिए। इसके अलावा वैलिड मोबाइल नंबर के साथ कोई भी इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकता है।
यह भी पढ़ें; नए साल में नया तड़का लगाने आ रही ये दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जनवरी में OTT पर होंगी रिलीज़
अगर बाद में आपका डिवाइस मिल जाता है और आप उसे अनब्लॉक करना चाहते हैं तो यह भी आप पोर्टल से ही कर सकते हैं।
IMEI नंबर आपके डिवाइस के लिए एक यूनिक आइडेंटिफायर होता है। यह कई कामों में आपकी मदद कर सकता है जैसे कि अगर आपका फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो उसे खोजने में, या कुछ तकनीकी सपोर्ट की समस्याओं में भी यह काम आ सकता है।
यह भी पढ़ें; इस हफ्ते आपके वीकेंड को मसालेदार बनाने आ रही 5 नई धुआंधार फिल्में, OTT पर इस दिन होंगी रिलीज़
इस नंबर को ढूँढने के ज्यादा तरीके नहीं हैं। हालांकि, किसी भी डिवाइस का IMEI नंबर हमेशा उसकी पैकेजिंग पर लिखा होता है। इसलिए ध्यान रखें कि स्मार्टफोन की अनबॉक्सिंग करने के बाद उसके बॉक्स को कहीं संभालकर रख दें।
इसके अलावा आप अपने डिवाइस पर एक कोड डायल करके भी IMEI नंबर जान सकते हैं। हालांकि, अगर वह खो गया या चोरी हो गया है तो ऐसा नहीं किया जा सकता।